देश की खबरें | दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल ने थाने में आत्महत्या की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस के 33 वर्षीय एक हेड कांस्टेबल ने सोमवार को एक पुलिस थाने में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 29 अगस्त दिल्ली पुलिस के 33 वर्षीय एक हेड कांस्टेबल ने सोमवार को एक पुलिस थाने में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
मृतक हेड कांस्टेबल की पहचान राहुल त्यागी के रूप में की गयी है। राहुल त्यागी ने चांदनी महल थाने के अंदर एक बैरक की छत से बेडशीट का इस्तेमाल कर फांसी लगा ली।
राहुल के पिता ने कई फोन कॉल का जवाब नहीं मिलने पर एक पुलिसकर्मी को इसकी सूचना दी।
पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार थाने के कुछ कर्मी बैरक पहुंचे तो देखा कि दरवाजा अंदर से बंद है। जब राहुल त्यागी ने उनकी कॉल का जवाब नहीं दिया, तो उन्होंने दरवाजा तोड़ा और उन्हें छत से लटका हुआ पाया।
राहुल को तत्काल पुलिस वाहन में एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
राहुल त्यागी मार्च 2021 से मध्य जिले के चांदनी महल थाने में तैनात थे। वह शाहदरा के पूर्वी बाबरपुर में अपनी पत्नी, दो बेटों और पिता के साथ रहते थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 29, 2022 09:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

