देश की खबरें | दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल को बस चालक और सहायकों ने किया अगवा, फिरोजाबाद में रिहा किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल को यहां के कश्मीरी गेट इलाके से एक निजी बस के चालक और उसके सहायकों ने कथित तौर पर अगवा कर लिया और उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में रिहा कर दिया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली,23अक्टूबर दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल को यहां के कश्मीरी गेट इलाके से एक निजी बस के चालक और उसके सहायकों ने कथित तौर पर अगवा कर लिया और उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में रिहा कर दिया।

अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Fire in Firecracker Factory: तमिलनाडु के एक पटाखा फैक्ट्री में लगी आग, हादसे में 5 की मौत, 3 लोग हुए घायल.

उन्होंने बताया कि बाद में बस मध्यप्रदेश के भिंड में पाई गई। पुलिस ने बस के मालिक और उसके बेटे को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस ने अनुसार घटना बुधवार रात की है जब कश्मीरी गेट पुलिस थाने में तैनात कांस्टेबल सचिन गश्त ड्यूटी पर था।

यह भी पढ़े | जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 के 586 नए मामले आए सामने, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 90,752 हुई: 23 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

गश्त के दौरान कांस्टेबल को बस में से किसी महिला के चिल्लाने की आवाजें सुनाई पड़ी ,जिसके बाद उसने बस को रोका।

पुलिस ने बताया कि बस के रुकने पर दो सहायक बस चालक कांस्टेबल से बहस करने लगे। उन्होंने बताया कि कांस्टेबल को कुछ संदिग्ध लगा जिसके बाद वह बस में चढ़ गया, लेकिन सहायक बस चालकों ने उसे पकड़ लिया और बस की जमीन पर बैठा दिया। इसके बाद बस तेज गति से आगे बढ़ गई।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्होंने सचिन की सर्विस पिस्तौल और दो मोबाइन फोन छीन लिए और उसके साथ मारपीट भी की।

उन्होंने बताया कि इस पर बस में मौजूद कुछ सवारियों ने आपत्ति जताई लेकिन उन लोगों ने यात्रियों को भी धमकाया।

आरोपियों ने कांस्टेबल को फिरोजाबाद के निकट मक्खनपुर में उतार दिया।

उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों की सहायता से कांस्टेबल मक्खनपुर पुलिस थाने पहुंचा और अधिकारियों को घटना की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जांच में पता चला है कि बस का संचालन मुन्ना उर्फ राजीव चौरसिया नामक व्यक्ति और उसका बेटा अंकित करते हैं। बस को भिंड के मछंद गांव से बरामद कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि मुन्ना के घर पर छापा मारा गया तथा उसे एवं उसके बेटे को हिरासत में लिया।

उन्होंने बताया कि चार सहायक बस चालकों की तलाश की जा रही है।

उन्होंने बताया कि पुलिस को यह भी पता चला है कि घटना के वक्त अंकित बस के अंदर था और अपने पिता मुन्ना से निर्देश ले रहा था और घटना के वक्त मुन्ना बस में नहीं था।

उन्होंने बताया कि कांस्टेबल की सर्विस पिस्तौल बरामद कर ली गई है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

VD Satheesan Oath Ceremony: आज केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन, खरगे, राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेता समारोह में होंगे शामिल

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड