देश की खबरें | किसानों के प्रदर्शनों के मद्देनजर दिल्ली पुलिस आयुक्त ने सीमाओं पर बंदोबस्त की समीक्षा की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शनों के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी की विभिन्न सीमाओं पर कानून एवं व्यवस्था तथा बंदोबस्त की शनिवार को समीक्षा की।
नयी दिल्ली, 13 फरवरी दिल्ली के पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शनों के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी की विभिन्न सीमाओं पर कानून एवं व्यवस्था तथा बंदोबस्त की शनिवार को समीक्षा की।
अधिकारियों ने बताया कि बल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक के दौरान पुलिस प्रमुख ने सेंधमारी में शामिल अपराधियों, मादक पदार्थ से संबंधित एनडीपीएस कानून, आबकारी अधिनियम एवं जुए से जुड़े अन्य मामलों में शामिल अपराधियों के खिलाफ की गई कार्रवाई की समीक्षा की।
श्रीवास्तव ने ऐसे अपराधों को कम करने के लिए प्रभावी और टिकाऊ कदमों की जरूरत पर जोर दिया।
उन्होंने जेल में बंद या जमानत या पेरोल पर छूटे लोगों समेत अपराधियों की सूची को नियमित रूप से जांचने पर जोर दिया।
आयुक्त ने झपटमार रोधी टीमों के प्रदर्शन के आकलन और अपराध टीमों के नियमित उपयोग पर जोर दिया।
दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) अनिल मित्तल ने बताया कि बैठक के दौरान, विशेष पुलिस आयुक्त (अभियान) ने दिल्ली पुलिस कर्मियों के लिए चलाए जा रहे कोविड- 19 रोधी टीकाकरण अभियान के बारे में श्रीवास्तव को जानकारी दी।
श्रीवास्तव ने ' रियालंस जूलरी शोरूम डकैती ' मामले को हल करने में शामिल पुलिस टीम को पुरस्कृत भी किया। यह डकैती जनवरी में मौर्य एन्क्लेव थाना क्षेत्र में हुई थी।
तकनीकी और स्थानीय खुफिया जानकारी के आधार पर अपराध में शामिल आठ लोगों और लूट का माल खरीदने वाले छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया था।
पुलिस टीम ने आरोपियों के पास से 6.5 किलोग्राम वज़नी गहने और दो कारें बरामद की थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)