एजेंसी न्यूज

Delhi Shocker: गैंगस्टर हाशिम बाबा के नाम पर कारोबारी से रंगदारी मांगने के आरोप में एक गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने गैंगस्टर हाशिम बाबा के नाम से एक कारोबारी से रंगदारी मांगने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी.

Delhi Shocker: गैंगस्टर हाशिम बाबा के नाम पर कारोबारी से रंगदारी मांगने के आरोप में एक गिरफ्तार
Credit -(Photo : X)

नयी दिल्ली, 30 सितंबर : दिल्ली पुलिस ने गैंगस्टर हाशिम बाबा के नाम से एक कारोबारी से रंगदारी मांगने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि आरोपी मोहसिन खान (30) ने एक सजायाफ्ता नार्को तस्कर की ओर से रंगदारी की मांग की थी.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘चांदनी चौक में सूखे मेवों का कारोबार करने वाले 40 वर्षीय व्यवसायी को नौ सितंबर को एक धमकी भरा कॉल और संदेश मिला. कॉल करने वाले ने खुद को तिहाड़ जेल में बंद हाशिम बाबा बताया और 17 लाख रुपये की रंगदारी मांगी.’’ यह भी पढ़ें : शाहदरा में संदिग्ध रोड रेज की घटना में दो लोगों को चाकू घोंपा, एक की मौत, एक घायल

पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता ने नंबर ब्लॉक कर दिया लेकिन आरोपी ने एक अंतरराष्ट्रीय नंबर से उससे दोबारा संपर्क किया और रंगदारी की मांग दोहराई तथा शिकायतकर्ता को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी. पुलिस ने बताया कि शिकायत मिलने के प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई और खान को गिरफ्तार किया गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 01, 2024 08:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).