एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | शाहदरा में संदिग्ध रोड रेज की घटना में दो लोगों को चाकू घोंपा, एक की मौत, एक घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के शाहदरा के जीटीबी एन्क्लेव में संदिग्ध रोड रेज की घटना में तीन लोगों द्वारा चाकू घोंपने से 22-वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त घायल हो गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | शाहदरा में संदिग्ध रोड रेज की घटना में दो लोगों को चाकू घोंपा, एक की मौत, एक घायल

नयी दिल्ली, 30 सितंबर दिल्ली के शाहदरा के जीटीबी एन्क्लेव में संदिग्ध रोड रेज की घटना में तीन लोगों द्वारा चाकू घोंपने से 22-वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त घायल हो गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

यह घटना रविवार रात को हुई जब हर्ष विहार निवासी अनुराग अपने दोस्त रिंकू के साथ मोटरसाइकिल पर अपने घर जा रहा था।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब वे दिलशाद गार्डन पहुंचे, तो उनकी गाड़ी ने एक अन्य मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिस पर तीन लोग सवार थे। तीनों ने अनुराग और रिंकू को रोका तथा उनसे बहस करने लगे।

अधिकारी ने बताया कि बहस जल्द ही झगड़े में बदल गई और आरोपियों ने अनुराग तथा हर्ष पर कई बार चाकू से वार किया।

जब आरोपियों ने पुलिस की गश्ती वैन को अपनी ओर आते देखा तो वे मौके से भाग गए। पुलिस टीम दोनों को अस्पताल ले गई, जहां अनुराग को मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि रिंकू का अस्पताल में इलाज हो रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 01, 2024 01:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).