देश की खबरें | दिल्ली : मामूली विवाद में गुरुद्वारे के ग्रंथी की हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के आरकेपुरम इलाके में कथित तौर पर मामूली विवाद में गुरुद्वारे के ग्रंथी की हत्या कर दी गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, पांच दिसंबर दिल्ली के आरकेपुरम इलाके में कथित तौर पर मामूली विवाद में गुरुद्वारे के ग्रंथी की हत्या कर दी गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, मृतक रविंदर सिंह और आरोपी दर्शन सिंह गुरुद्वारे में साथ ही काम करते थे।

यह भी पढ़े | कोरोना महामारी को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, परीक्षा के समय CBSE के छात्रों के लिए जारी होगा डिजिटल एडमिट कार्ड.

उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह कीर्तन के दौरान दर्शन और रविंदर के बीच किसी मामूली बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद दर्शन ने रविंदर के सिर पर तबले से वार कर दिया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने बीच बचाव करने की कोशिश कर रही रविंदर की पत्नी पर भी वार किया।

यह भी पढ़े | कोरोना वायरस के असम 157 नए केस, 163 मरीज हुए ठीक: 5 दिसंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि शनिवार को रविंदर की सफदरजंग अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी की हालत स्थिर है।

पुलिस ने कहा कि आरोपी को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now