एजेंसी न्यूज

Delhi Weather Update: न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस, राजधानी के कुछ हिस्सों में छाया कोहरा

दिल्ली के कुछ हिस्सों में मंगलवार सुबह कोहरा छाया रहा और न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 100 प्रतिशत दर्ज की गई.

Delhi Weather Update: न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस, राजधानी के कुछ हिस्सों में छाया कोहरा

नयी दिल्ली, 30 जनवरी : दिल्ली के कुछ हिस्सों में मंगलवार सुबह कोहरा छाया रहा और न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 100 प्रतिशत दर्ज की गई. अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. यह सोमवार को 22.6 डिग्री सेल्सियस था.

राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में सुबह कोहरा छाया रहा. सफदरजंग वेधशाला ने न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया. वायु गुणवत्ता सूचकांक मंगलवार सुबह नौ बजे 364 (बहुत खराब) दर्ज किया गया. यह भी पढ़ें : Delhi Weather Update: मौसम विभाग की भविष्यवाणी, दिल्ली में 31 जनवरी को गरज के साथ हो सकती है बारिश

शून्य और 50 के बीच एक एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ तथा 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 30, 2024 11:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).