जरुरी जानकारी | दिल्ली मेट्रो एयरपोर्ट लाइन की संपत्तियां खरीदने के लिये कर्ज जुटाएगी, बैंकों से बोलियां मांगीं
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने ‘एयरपोर्ट लाइन की संपत्तियां’ खरीदने के लिए कर्ज जुटाने को 18 बैंकों से बोलियां आमंत्रित की हैं। डीएमआरसी का इरादा 2,700 करोड़ रुपये का कर्ज जुटाने का है। बैंकों को जारी पत्र से यह जानकारी मिली।
नयी दिल्ली, नौ जून दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने ‘एयरपोर्ट लाइन की संपत्तियां’ खरीदने के लिए कर्ज जुटाने को 18 बैंकों से बोलियां आमंत्रित की हैं। डीएमआरसी का इरादा 2,700 करोड़ रुपये का कर्ज जुटाने का है। बैंकों को जारी पत्र से यह जानकारी मिली।
उल्लेखनीय है कि उच्चतम न्ययालय ने पिछले महीने दिल्ली उच्च न्यायालय के उस आदेश को बरकरार रखा, जिसमें डीएमआरसी को मध्यस्थता न्यायाधिकरण के निर्णय के तहत ब्याज सहित 4,600 करोड़ रुपये दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस प्राइवेट लि. (डीएएमईपीएल) को दो महीने में दो समान किस्तों में देने को कहा गया था।
कुल 18 बैंकों को लिखे गये 19 मई की तारीख वाले पत्र के अनुसार, ‘‘डीएमआरसी ने एयरपोर्ट लाइन की संपत्तियां खरीदने को लेकर 2,700 करोड़ रुपये का कर्ज जुटाने का प्रस्ताव किया है।’’
इसमें लिखा गया है, ‘‘जो बैंक कर्ज देने को इच्छुक हैं, उनसे नियम एवं शर्तों के तहत बोली जमा करने का आग्रह है।’’
यह पत्र भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), केनरा बैंक, एक्सिस बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और यस बैंक समेत अन्य को भेजा गया है
नयी दिल्ली स्टेशन और हवाई अड्डे को जोड़ने वाली एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन 2,885 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश के बाद 23 फरवरी, 2011 को चालू की गई थी। इसके लिये वित्त डीएएमईपीएल के प्रवर्तक कोष, बैंकों और वित्तीय संस्थानों से जुटाया गया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)