देश की खबरें | दिल्ली मेट्रो सेवाएं बहाल : यात्रियों ने कहा स्वास्थ्य की चिंता पर कोई और विकल्प नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 के मद्देनजर पांच महीने से बंद पड़ी दिल्ली मेट्रो सेवाओं के सोमवार को बहाल होने के बाद सुरक्षा चिंताओं के बीच कम ही लोग यात्रा करते नजर आए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, सात सितम्बर कोविड-19 के मद्देनजर पांच महीने से बंद पड़ी दिल्ली मेट्रो सेवाओं के सोमवार को बहाल होने के बाद सुरक्षा चिंताओं के बीच कम ही लोग यात्रा करते नजर आए।

‘येलो लाइन’ दिल्ली के समयपुर बादली को गुडगांव के हुडा सिटी सेंटर से जोड़ती है।

यह भी पढ़े | Madhya Pradesh Stamp Duty: महाराष्ट्र के बाद शिवराज सरकार ने भी स्टाम्प ड्यूटी 1 फीसदी घटाई.

अधिकारी ने बताया कि प्रथम चरण में मेट्रो सुबह के वक्त चार घंटे, 7 बजे से 11 बजे तक और शाम को चार घंटे, 4 से 8 बजे तक चलेगी।

कोविड-19 के मद्देनजर 22 मार्च से दिल्ली मेट्रो बंद थी, जिसे कड़ी सुरक्षा और सामाजिक दूरी के नियम का पालन करते हुए आज से चरणबद्ध तरीके से खोला जा रहा है।

यह भी पढ़े | Anil Deshmukh On Kangana Ranaut: कंगना रनौत को केंद्र से Y श्रेणी की सुरक्षा मिलने पर महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने उठाया सवाल.

यात्रियों से भरे रहने वाले राजीव चौक पर आज काफी कम यात्री नजर आए।

कनॉट प्लेस में काम करने वाली सरकारी कर्मचारी सुमित्रा देवी (45) ने बताया कि लॉकडाउन के खत्म होने के बाद से उन्हें काम पर जाने में काफी परेशानी हो रही थी और मेट्रो बंद होने की वजह से उन्हें बस से आना-जाना पड़ रहा था, जो बड़ी मुश्किल से मिलती थी।

मैदान गढ़ी की निवासी ने बताया कि बस में यात्रियों की संख्या सीमित होने के कारण उन्हें घंटों बस का इंतजार करना पड़ता था। मेट्रो सेवाओं के बहाल होने के बाद अब वह बिना किसी परेशानी समय पर कार्यालय पहुंच गईं।

सुरक्षा के बारे में सवाल किए जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘ यह यकीनन अलग है लेकिन सुरक्षित है।’’

दिन की शुरुआत में ‘येलो लाइन’ पर कश्मीरी गेट और हौज खास जैसे स्टेशनों पर यात्री मास्क पहने नजर आए। दिल्ली मेट्रो के कर्मचारी और केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवान भी ‘फेस शील्ड’, मास्क और दस्ताने पहने दिखे।

दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों के बीच भौतिक संपर्क कम से कम सुनिश्चित करने के वास्ते कई कदम उठाये हैं।

गुड़गांव में काम करने वाले और जनपथ पर रहने वाले गौरव चौटाला (25) ने कहा कि वह मेट्रो यात्रा को लेकर ‘‘थोड़ा आशंकित’’ हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ लेकिन, मेरे पास कोई विकल्प नहीं है।’’

आईटी कम्पनी में काम काम करने वाले शिवम मित्तल (23) ने कहा कि वह पूर्वी दिल्ली के गांधी नगर से ई-रिक्शा में कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन आए।

उन्होंने कहा, ‘‘ आज मेट्रो सेवाएं बहाल होने का पहला दिन है। पहले मैं अपने दोस्त के साथ कार्यालय जा रही थी। मेरा कार्यालय मालवीय नगर में है। मैं थोड़ी डरी हुई हूं लेकिन मेरे पास दूसरा कोई विकल्प नहीं है।’’

गृह मंत्रालय ने हाल ही देश में चरणबद्ध तरीके से मेट्रो सेवाएं बहाल करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए थे, जिसके बाद दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने कहा था कि वह सात से 12 सितम्बर के बीच तीन चरणों में सेवाएं बहाल करेगा।

डीएमआरसी ने लोगों से अतिआवश्यक होने पर ही मेट्रो का इस्तेमाल करने की अपील की है।

दिल्ली में मेट्रो सेवाएं ऐसे समय में बहाल की गई हैं, जब यहां एक दिन पहले कोविड-19 के 3,256 नए मामले सामने आए थे। कोरोना वायरस के यहां कुल 1.91 लाख मामले सामने आ चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\