दिल्ली: भीड़ से बचने के लिए सरोजनी नगर के बाजार सम-विषम आधार पर खुले

दिल्ली के सरोजनी नगर स्थित बाजार की दुकानों को शनिवार को सम-विषम आधार पर खोला गया. इस दौरान नयी दिल्ली नगर महापालिका परिषद (एनडीएमसी) का प्रवर्तन दस्ता भी अतिक्रमण को हटाता नजर आया ताकि शहर में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच इलाके में भीड़ से बचा जा सके.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo: PTI)

नयी दिल्ली, 25 दिसंबर : दिल्ली के सरोजनी नगर स्थित बाजार की दुकानों को शनिवार को सम-विषम आधार पर खोला गया. इस दौरान नयी दिल्ली नगर महापालिका परिषद (एनडीएमसी) का प्रवर्तन दस्ता भी अतिक्रमण को हटाता नजर आया ताकि शहर में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच इलाके में भीड़ से बचा जा सके. सरोजनी नगर बाजार कारोबारी संघ के मुताबिक दुकानें सम-विष आधार पर खोली गई हैं, लेकिन इसके बावजूद सप्ताहांत और क्रिसमस की वजह से भीड़ होने की आशंका है.

उल्लेखनीय है कि दिल्ली उच्च न्यायालय की फटकार के बाद दिल्ली सरकार ने शुक्रवार के आदेश दिया दिया था कि सप्ताहांत में सरोजनी नगर बाजार में दुकानें सम-विषम आधार पर खुलेंगी क्योंकि कोविड-19 के बढ़ते मामलों और ओमीक्रोन के खतरों के बीच गत कुछ दिनों से भारी भीड़ देखी जा रही थी. यह भी पढ़ें : डब्ल्यूएचओ के विशेषज्ञों ने तमिलनाडु में ओमिक्रॉन मामलों में उछाल को लेकर चेतावनी दी

सरोजनी नगर मिनी मार्केट ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक रंधावा ने कहा, ‘‘ दुकाने सम-विषम आधार पर खोली गई है लेकिन पिछले सप्ताह की तरह ही भीड़ हो रही है. सप्ताहांत और क्रिसमस की वजह से सुबह से ही भीड़ बढ़ रही है. केवल सरोजनी नगर बाजार में यह लागू करने से क्या उद्देश्य पूरा होगा? सब कुछ खुला है, सभी बाजार खुले हैं लेकिन इसी बाजार को सबसे अधिक महामारी फैलाने वाला माना जा रहा है. अगर हमें कोविड-19 और ओमीक्रोन से लड़ना है तो सभी पर एक समान नियम लागू करने की जरूरत है.’’

Share Now

संबंधित खबरें

IndiGo Flight Blackout: वडोदरा से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट में ब्लैकआउट, 25 मिनट तक बिना AC-लाइट के परेशान रहे यात्री; लैंडिंग के बाद जमकर किया हंगामा; VIDEO

Weather Forecast Today, May 18: उत्तर भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप, जानें दिल्ली-मुंबई समेत अन्य कई राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड