Delhi Shocker: दूसरे की पत्नी के साथ पकड़े जाने पर व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या

दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में एक घर में दूसरे की पत्नी के साथ पकड़े जाने पर 21 वर्षीय युवक की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी.

Representational Image | PTI

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर : दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में एक घर में दूसरे की पत्नी के साथ पकड़े जाने पर 21 वर्षीय युवक की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. घटना सोमवार सुबह की है, जब पीड़ित रितिक वर्मा को आरोपी की पत्नी के साथ कथित तौर पर आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया.

पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पूर्व) राकेश पावरिया ने कहा, ‘‘सोमवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे जब युवक को महिला के साथ उसके घर में पकड़ा गया, तो उसका पति गुस्से में आ गया और उसने अपनी पत्नी तथा रितिक वर्मा की बुरी तरह पिटाई कर दी.’’ मृतक के रिश्तेदार बंटी के अनुसार, आरोपियों ने रितिक की बेरहमी से पिटाई की. यह भी पढ़ें : शराब की अवैध बिक्री में लगे लोगों ने गुरुग्राम के एक रेस्तरां पर हमला किया

बंटी ने कहा, ‘‘उन्होंने रितिक के नाखून भी उखाड़ दिए और उसे बुरी तरह प्रताड़ित किया. उसके शरीर के हर हिस्से पर चोटें थीं.’’ इस संबंध में एक पड़ोसी ने बताया कि आरोपियों ने रितिक और महिला दोनों पर हमला किया. पड़ोसी ने बताया कि रितिक टेम्पो चलाता था. पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Satta Bazar Favorite Team: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट