देश की खबरें | दिल्ली जेल के कर्मचारियों, तमिलनाडु विशेष पुलिस के जवानों ने प्लाज्मा दान किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली जेल के कर्मचारियों और तिहाड़ जेल की सुरक्षा में तैनात तमिलनाडु विशेष पुलिस के जवानों ने बृहस्पतिवार को यहां प्लाज्मा दान किया। ये लोग हाल ही में कोरोना वायरस संक्रमण से उबरे हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 12 नवंबर दिल्ली जेल के कर्मचारियों और तिहाड़ जेल की सुरक्षा में तैनात तमिलनाडु विशेष पुलिस के जवानों ने बृहस्पतिवार को यहां प्लाज्मा दान किया। ये लोग हाल ही में कोरोना वायरस संक्रमण से उबरे हैं।

जेल अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | दिवाली के मौके पर अयोध्‍या नगरी सजधजकर तैयार, भव्‍य कार्यक्रम मोहेंगे सबका मन, कई राज्यों के कलाकार होंगे शामिल.

उन्होंने कहा कि महानिदेशक (दिल्ली जेल) संदीप गोयल ने जेल के नौ अन्य कर्मियों के साथ प्लाज्मा दान किया। गोयल भी पिछले दिनों संक्रमित हो गए थे।

एक जेल अधिकारी ने बताया कि वसंत कुंज स्थित लिवर और पित्त विज्ञान संस्थान (आइएलबीएस) और पीतमपुरा ब्लड बैंक में स्वैच्छिक प्लाज्मा दान किया गया।

यह भी पढ़े | JNU में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का पीएम मोदी ने किया अनावरण, बोले- कोई भी विचारधारा राष्ट्रहित से ऊपर नहीं.

गोयल ने कहा कि जेल कर्मचारी एक अच्छे काम के लिए स्वैच्छिक दान कर रहे हैं। भविष्य में, जेल और तमिलनाडु विशेष पुलिस (टीएसपी) के और कर्मचारी आगे आकर प्लाज्मा दान कर सकते हैं। इस दान से जरूरतमंदों, जेल, टीएसपी कर्मचारियों तथा उनके परिवारों को भी मदद मिलेगी।

जेल प्रशासन द्वारा दिए गए नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, 109 कैदियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुयी जिनमें 95 स्वस्थ हो गए हैं, दो मरीजों की मौत हो गई है और 12 लोगों का इलाज चल रहा है।

इसके अलावा संक्रमित 266 जेल कर्मचारियों में से 231 स्वस्थ हो गए हैं और 35 का इलाज चल रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\