एजेंसी न्यूज

Delhi Shocker: पति ने होटल में पत्नी की हत्या की, पुलिस को कॉल कर खुद दी जानकारी

दिल्ली के एक होटल में पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने उत्तर प्रदेश पुलिस को फोन कर अपना अपराध कबूल कर लिया और पुलिस को बताया कि उसने विश्वासघात के संदेह में अपनी 24 वर्षीय पत्नी की गला घोंटकर हत्या की है. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी.

Delhi Shocker: पति ने होटल में पत्नी की हत्या की, पुलिस को कॉल कर खुद दी जानकारी
Representational Image | PTI

नयी दिल्ली, 21 जून : दिल्ली के एक होटल में पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने उत्तर प्रदेश पुलिस को फोन कर अपना अपराध कबूल कर लिया और पुलिस को बताया कि उसने विश्वासघात के संदेह में अपनी 24 वर्षीय पत्नी की गला घोंटकर हत्या की है. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि आरोपी पति गोपाल शर्मा (24) को मथुरा में पुलिस ने पकड़ लिया और बाद में उसे दिल्ली पुलिस को सौंप दिया. पुलिस उपायुक्त (मध्य) निधिन वलसन ने बताया कि शुक्रवार देर रात करीब तीन बजे मथुरा के हाईवे थाना पुलिस ने दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में स्थित ‘न्यू विक्टोरिया’ होटल के प्रंबधक को फोन किया और गोपाल द्वारा दी गई जानकारी का हवाला देते हुए एक कमरे की जांच करने को कहा.

उन्होंने बताया कि कमरे की जांच करने पर होटल प्रबंधक प्रेम कुमार ने पाया कि महिला बिस्तर पर बेसुध पड़ी है. अधिकारी ने बताया कि गुप्ता ने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित किया और एक टीम मौके पर पहुंची और महिला की गला घोंटकर हत्या किये जाने की पुष्टि की. उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि गोपाल और उसकी पत्नी कृति शर्मा 20 जून को शाम 6:35 बजे होटल में ठहरे थे. अधिकारी ने बताया कि रात करीब नौ बजे गोपाल होटल से अकेले ही निकल गया और स्टाफ को बताया कि वह खाना लेने जा रहा है हालांकि, वह होटल में वापस नहीं लौटा और मथुरा भाग गया. यह भी पढ़ें : दिल्ली: फिल्मों के सेट पर लाइट तकनीशियन का काम करने वाले युवक ने आत्महत्या की

उन्होंने बताया, ‘‘बाद में गोपाल ने मथुरा से पुलिस को सूचित किया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. सूचना पर कार्रवाई करते हुए मथुरा पुलिस ने उसे खोज निकाला और उसे हिरासत में ले लिया.’’ बाद में आरोपी को दिल्ली पुलिस के पहाड़गंज थाने को सौंप दिया गया, जहां उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर जांच जारी है

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 22, 2025 01:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).