एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,299 नए मामले सामने आए, 28 और रोगियों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,299 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या रविवार को बढ़कर 3,31,017 हो गई। इसके अलावा 28 और रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद छह हजार से अधिक हो गई है।

देश की खबरें | दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,299 नए मामले सामने आए, 28 और रोगियों की मौत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,299 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या रविवार को बढ़कर 3,31,017 हो गई। इसके अलावा 28 और रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद छह हजार से अधिक हो गई है।

दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 49,414 लोगों की जांच की गई। शहर में निरुद्ध क्षेत्रों की संख्या 2751 से बढ़कर 2,770 हो गई है।

यह भी पढ़े | दिल्ली जल बोर्ड के अध्यक्ष एवं जल मंत्री सतेंद्र जैन ने तिमारपुर व भलस्वा झील साइट का किया निरीक्षण, रोहिणी, रिठाला, कारोनेशन वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का भी किया दौरा.

दिल्ली में अब तक कुल 3,31,017 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें से 3,01,716 लोग या तो ठीक हो चुके हैं या शहर से चले गए हैं।

बुलेटिन में कहा गया है कि शहर में अब भी 23,292 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं।

यह भी पढ़े | IPL 2020: मुंबई ने पंजाब को जीत के लिए 177 रनों का लक्ष्य दिया: 18 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बुलेटिन में बताया गया कि संक्रमण की दर रविवार को 6.68 प्रतिशत रही जो 5.85 फीसदी से अधिक है। वहीं ठीक होने की दर 91 फीसदी से अधिक हो गई है। इसमें कहा गया कि मृत्यु दर 1.82 फीसदी है। मार्च के बाद से समग्र संक्रमण दर 8.30 फीसदी है।

बुलेटिन के मुताबिक कोविड-19 के अस्पतालों में कुल 15,704 बिस्तरों में से 10,,670 खाली हैं।

दिल्ली सरकार ने पिछले कुछ दिनों में जांच की संख्या बढ़ा दी है और कई बार जांच की संख्या 60 हजार से अधिक हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 18, 2020 09:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).