एजेंसी न्यूज

ट्रकों की टक्कर के बाद दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे पर जाम लगा

जनपद के नरसिंहपुर में बृहस्पतिवार की सुबह दो ट्रकों की भिड़ंत के कारण दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे पर लंबा जाम लग गया.

ट्रकों की टक्कर के बाद दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे पर जाम लगा
हाईवे (Photo Credits: Twitter)

गुरुग्राम (हरियाणा), 12 मई : जनपद के नरसिंहपुर में बृहस्पतिवार की सुबह दो ट्रकों की भिड़ंत के कारण दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे पर लंबा जाम लग गया. गुरुग्राम यातायात पुलिस ने बाद में ट्वीट किया, हालांकि सुबह 11:10 बजे तक दोनों ट्रकों को सड़क से हटा दिया गया और यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो गया.

उनके ट्वीट के मुताबिक, ‘‘मुख्य सड़क पर पलटे ट्रक को हटा दिया गया है. यातायात सामान्य हो रहा है. यातायात पुलिस मौके पर स्थिति संभाल रही है. हम सभी यात्रियों को उनके धैर्य और सहयोग के लिए धन्यवाद देते हैं.’’यह भी पढ़ें : केरल में मुस्लिम विद्वान द्वारा एक लड़की के अपमान पर चुप्पी से निराश हूं : आरिफ मोहम्मद खान

इससे पहले पुलिस ने यात्रियों को यातायात जाम के बारे में आगाह करते हुए उनसे हीरो होंडा चौक से खेड़की टोल तक वैकल्पिक मार्ग अपनाने का अनुरोध किया था.

(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2022 04:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).