देश की खबरें | पराली की समस्या से निपटने के लिए दिल्ली सरकार पूसा की तकनीक का इस्तेमाल करेगी: केजरीवाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि उनकी सरकार खेतों में पराली जलाने की जरूरत को कम करने के लिए एक तकनीक का इस्तेमाल कर कृषि मिश्रण (एग्री मिक्स) बनाने के वास्ते पांच अक्टूबर से पूसा अनुसंधान संस्थान के साथ काम करेगी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 30 सितम्बर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि उनकी सरकार खेतों में पराली जलाने की जरूरत को कम करने के लिए एक तकनीक का इस्तेमाल कर कृषि मिश्रण (एग्री मिक्स) बनाने के वास्ते पांच अक्टूबर से पूसा अनुसंधान संस्थान के साथ काम करेगी।

उन्होंने एक ऑनलाइन ब्रीफिंग में कहा कि ‘एग्री मिक्स कैप्सूल’ बनाने का काम 12-13 अक्टूबर तक पूरा होने की संभावना है।

यह भी पढ़े | Aadhaar-Ration Card Linking: आधार-राशन कार्ड लिंक करने की आज है अंतिम तारीख, यहां देखें दोनों को लिंक करने का आसान ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीका.

उन्होंने कहा, ‘‘हम किसानों के घरों में जायेंगे और अगर वे तैयार हैं, तो हम इस मिश्रण का छिड़काव करेंगे। मिश्रण पराली को नरम करेगा और धीरे-धीरे इसे खाद में बदल देगा।’’

केजरीवाल ने कहा, ‘‘इससे उत्पादकता बढ़ाने के अलावा, कृषि भूमि में उर्वरक के उपयोग में कमी आएगी।’’

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape Case: अभिषेक बनर्जी ने कहा-यदि पीएम मोदी में कोई मानवता बची है तो दलितों के लिये बोलें.

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने केन्द्र को पत्र लिख कर आग्रह किया था

कि यह सुनिश्चित किया जाये इस तरीके को अन्य राज्य सरकार भी लागू करें।

दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में पराली जलाया जाना हर साल विशेषकर सर्दी के महीनों में प्रदूषण का एक प्रमुख कारण है।

उन्होंने कहा, ‘‘कोरोना वायरस के समय में प्रदूषण खतरनाक हो सकता है और राज्य सरकारों को समाधान खोजने की दिशा में काम करना चाहिए। पूसा अनुसंधान संस्थान ने एक किफायती समाधान खोजा है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर