एजेंसी न्यूज

दिल्ली सरकार घर में पृथक-वास कार्यक्रम रद्द करने के आदेश का DDMA बैठक में करेगी विरोध

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि दिल्ली सरकार घर में पृथक-वास का कार्यक्रम रद्द करने के उपराज्यपाल के आदेश का डीडीएमए की बैठक में विरोध करेगी. सिसोदिया ने शनिवार बैठक से कुछ ही मिनट पहले यह बात की. दिल्ली सरकार ने इस आदेश का विरोध करते हुए कहा कि यह मनमाना आदेश है और इससे पहले से ही दबाव झेल रही स्वास्थ्यसेवा प्रणाली पर बोझ बढ़ेगा.

दिल्ली सरकार घर में पृथक-वास कार्यक्रम रद्द करने के आदेश का DDMA बैठक में करेगी विरोध
मनीष सिसोदिया (Photo Credit- ANI)

नई दिल्ली, 20 जून: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने कहा है कि दिल्ली सरकार घर में पृथक-वास का कार्यक्रम रद्द करने के उपराज्यपाल के आदेश का डीडीएमए की बैठक में विरोध करेगी. सिसोदिया ने शनिवार बैठक से कुछ ही मिनट पहले यह बात की.

उन्होंने कहा कि यह आदेश आईसीएमआर के दिशा-निर्देशों के खिलाफ है और इससे दिल्ली में अराजकता पैदा हो जाएगी.

सिसोदिया ने ट्वीट किया, "दिल्ली राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की बैठक दोपहर 12 बजे होगी. हम घर में पृथक-वास को रद्द करने के उपराज्यपाल के आदेश का विरोध करेंगे और इसे बदलने की मांग करेंगे. घर में पृथक-वास के कार्यक्रम को रद्द करने का यह आदेश आईसीएमआर के दिशा-निर्देशों के विपरीत है और इससे दिल्ली में अराजकता पैदा हो जाएगी."

यह भी पढ़ें: कोविड-19 को लेकर मनीष सिसोदिया की चेतावनी, कहा- दिल्ली में 31 जुलाई तक कोरोना के मामले बढ़कर साढ़े पांच हो सकते हैं

दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने शुक्रवार को आदेश दिया कि कोविड-19 के हरेक मरीजों के लिए घर पर पृथक-वास के बजाए पांच दिन संस्थागत पृथक-वास केंद्र में रहना जरूरी होगा. दिल्ली सरकार ने इस आदेश का विरोध करते हुए कहा कि यह ‘‘मनमाना’’ आदेश है और इससे पहले से ही दबाव झेल रही स्वास्थ्यसेवा प्रणाली पर बोझ बढ़ेगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 20, 2020 01:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).