एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली सरकार घर में पृथक-वास में रह रहे मरीजों को देगी ‘पल्स ऑक्सीमीटर’ : केजरीवाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा की उनकी सरकार यहां घरों में पृथक-वास में रह रहे मरीजों को ‘पल्स ऑक्सीमीटर’ देगी। साथ ही उन्होंने कहा कि दिल्ली में जांच क्षमता को तीन गुना बढ़ाया गया है।

देश की खबरें | दिल्ली सरकार घर में पृथक-वास में रह रहे मरीजों को देगी ‘पल्स ऑक्सीमीटर’ : केजरीवाल

नयी दिल्ली, 22 जून दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा की उनकी सरकार यहां घरों में पृथक-वास में रह रहे मरीजों को ‘पल्स ऑक्सीमीटर’ देगी। साथ ही उन्होंने कहा कि दिल्ली में जांच क्षमता को तीन गुना बढ़ाया गया है।

केजरीवाल ने एक ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा कि देश चीन से दो लड़ाइयां लड़ रहा है, एक कोरोना वायरस संक्रमण से जो पड़ोसी देश से आया है और दूसरी सीमा पर ।

यह भी पढ़े | मुंबई: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ताओं ने घाटकोपर इलाके में चीन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया : 22 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा, ‘‘ हमारे बीस बहादुर सैनिक पीछे नहीं हटे, हम भी पीछे नहीं हटेंगे और चीन के खिलाफ दोनों युद्ध जीतेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ यह राजनीति का समय नहीं है, हम सभी को एकजुट होकर ये युद्ध लड़ने होंगे ।’’’

यह भी पढ़े | सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा- आज हम चीन के खिलाफ दो युद्ध लड़ रहे हैं, भारत-चीन बॉर्डर पर और चीन से आए कोरोना वायरस के खिलाफ.

कोविड-19 से निपटने के सरकार के प्रयासों पर केजरीवाल ने कहा कि शहर में रोजाना करीब 18,000 लोगों की कोविड-19 जांच की जा रही है।

उन्होंने कहा कि करीब 12,000 मरीज घरों में पृथक-वास में रह रहे हैं और आप सरकार उन्हें ‘पल्स ऑक्सीमीटर’ देगी।

केजरीवाल ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए दिल्ली सरकार और केन्द्र सरकार मिलकर काम कर रही हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 22, 2020 02:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).