देश की खबरें | दिल्ली सरकार विभागों, एनसीसीएसए के बीच समन्वय बनाएगी : आतिशी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की मंत्री आतिशी ने बुधवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) के नेतृत्व वाली सरकार ने विभिन्न विभागों और राष्ट्रीय राजधानी सिविल सेवा प्राधिकरण के बीच समन्वय स्थापित करने का निर्णय लिया है।

नयी दिल्ली, 16 अगस्त दिल्ली की मंत्री आतिशी ने बुधवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) के नेतृत्व वाली सरकार ने विभिन्न विभागों और राष्ट्रीय राजधानी सिविल सेवा प्राधिकरण के बीच समन्वय स्थापित करने का निर्णय लिया है।

दिल्ली के सेवा मामलों पर एक अध्यादेश की जगह लेने के लिए संसद में लंबित विधेयक का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 28 जुलाई को होने वाली राष्ट्रीय राजधानी सिविल सेवा प्राधिकरण (एनसीसीएसए) की बैठक को स्थगित कर दिया था। उस समय, प्राधिकरण के सचिव ने कहा था कि इसका शहर के प्रशासन पर असर पड़ेगा।

दिल्ली में सेवाओं के नियंत्रण पर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र सरकार (संशोधन) अधिनियम 2023 के लागू होने के बाद आतिशी ने निर्देश जारी कर कहा है कि बैठक फिर से शुरू होनी चाहिए।

उन्होंने दिल्ली विधानसभा के बाहर संवाददाताओं से कहा, ‘‘कई बाधाएं थीं जिसके कारण एनसीसीएसए की बैठकें प्रभावित हुईं। दिल्ली सरकार ने विभिन्न विभागों और एनसीसीएसए के बीच समन्वय स्थापित करने का निर्णय लिया है। जीएनसीटीडी संशोधन अधिनियम का सम्मान करते हुए हम चाहते हैं कि प्राधिकरण की बैठकें हों और दिल्ली के लोगों का काम प्रभावित न हो।’’

आतिशी ने कहा कि मुख्यमंत्री भी एनसीसीएसए की बैठक में शामिल होंगे क्योंकि यह उनकी सरकार का वादा है कि काम नहीं रुकना चाहिए। मंत्री ने कहा, ‘‘मैंने एनसीसीएसए के साथ विभिन्न विभागों और मंत्रियों के बीच समन्वय के लिए एक आदेश जारी किया है।’’

दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने कहा कि मंत्री ने निर्देश जारी कर कहा है कि जब तक उच्चतम न्यायालय सेवा मामले पर फैसला नहीं सुना देता, तब तक बैठक जारी रहनी चाहिए।

एनसीसीएसए की स्थापना मई में एक अध्यादेश के जरिये की गई थी। अध्यादेश की जगह लेने के लिए विधेयक को संसद के मानसून सत्र में पेश किया गया था और इसे पारित कर दिया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\