देश की खबरें | दिल्ली सरकार बना रही है आईपी डिपो के पुनर्विकास के लिए वित्तीय व्यवहार्यता अध्ययन कराने की योजना

नयी दिल्ली, 12 मई दिल्ली सरकार इंद्रप्रस्थ बस डिपो के पुनर्विकास के प्रस्ताव पर वित्तीय व्यवहार्यता अध्ययन कराने की योजना बना रही है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दिल्ली राज्य औद्योगिक और अवसंरचना विकास निगम (डीएसआईआईडीसी) परियोजना के लिए सुझाव मांग रहा है।

दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) मुख्यालय बस डिपो के निकट स्थित है। डीटीसी मुख्यालय की इमारत का भी पुनर्निर्माण किया जाएगा। वर्ष 1958 में निर्मित मुख्यालय और बस डिपो को लंबे समय से मरम्मत की जरूरत थी। बस डिपो में 180 बसें खड़ी हो सकती हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि पुनर्विकास परियोजना का प्रस्ताव काफी समय से लंबित है जिसे अब तक मूर्त रूप नहीं दिया जा सका है।

डीएसआईआईडीसी ने अध्ययन करने के लिए ‘कोटेशन’ (संविदा भाव) आमंत्रित करते हुए एक नोटिस जारी किया है।

आधिकारिक दस्तावेजों के अनुसार, आईपी डिपो का पुनर्विकास 206 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)