देश की खबरें | दिल्ली सरकार ने संभावित टिड्डी हमले के मद्देनजर परामर्श जारी किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली सरकार ने राजधानी में रेगिस्तानी टिड्डियों के संभावित हमले को रोकने के लिए संबंधित अधिकारियों से खड़ी फसलों, बाग-बगीचों में कीटनाशकों का छिड़काव करने को कहा है।

जियो

नयी दिल्ली, 28 मई दिल्ली सरकार ने राजधानी में रेगिस्तानी टिड्डियों के संभावित हमले को रोकने के लिए संबंधित अधिकारियों से खड़ी फसलों, बाग-बगीचों में कीटनाशकों का छिड़काव करने को कहा है।

कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक ए पी सैनी ने बुधवार को जारी एक परामर्श में अधिकारियों से राष्ट्रीय राजधानी में टिड्डी दल के हमले को रोकने के लिए जनता तथा किसानों के लिहाज से जागरुकता कार्यक्रम आयोजित करने को भी कहा।

यह भी पढ़े | कोरोना वायरस के पिछले 24 घंटों में मणिपुर में 11 नए मामले दर्ज : 28 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

परामर्श के अनुसार, ‘‘टिड्डी दल दिन में उड़ान भरता है और रात में आराम करता है इसलिए इसे रात में नहीं ठहरने देना चाहिए।’’

इसमें अधिकारियों से क्लोरोपायरीफोस और मैलाथियोन कीटनाशकों का छिड़काव करने को कहा गया है।

यह भी पढ़े | Monsoon 2020: मानसून में नहीं होगी देरी, 1 जून से केरल में सक्रिय होने की मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी.

दिल्ली का वन विभाग अपनी नर्सरियों में पौधों को टिड्डी के प्रकोप से बचाने के लिए पॉलीथिन से ढकने पर विचार कर रहा है।

वन विभाग के अधिकारी ईश्वर सिंह ने कहा कि पेड़ों को तो ढकना संभव नहीं है। कम से कम नर्सरियों के पौधों को ढका जा सकता है।

उन्होंने कहा कि पॉलीथिन से पौधों को ढक देने से उन्हें धूप से भी बचाया जा सकता है।

सिंह ने कहा कि दिल्ली जैसे शहर में रसायनों का छिड़काव पर्यावरण के लिए नुकसानदेह हो सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान