एजेंसी न्यूज

Delhi COVID-19: दिल्ली सरकार कोविड-19 की स्थिति पर करीब से नजर रख रही है, केजरीवाल शुक्रवार को समीक्षा बैठक करेंगे

दिल्ली सरकार कोविड-19 की स्थिति पर करीब से नजर रख रही है और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को इस संबंध में समीक्षा बैठक करेंगे. स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने यह जानकारी दी. भारद्वाज ने लोगों को आश्वस्त किया कि घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि अस्पतालों में मरीजों के भर्ती होने की दर कम है.

Delhi COVID-19: दिल्ली सरकार कोविड-19 की स्थिति पर करीब से नजर रख रही है, केजरीवाल शुक्रवार को समीक्षा बैठक करेंगे
covid

नयी दिल्ली, 30 मार्च : दिल्ली सरकार कोविड-19 की स्थिति पर करीब से नजर रख रही है और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को इस संबंध में समीक्षा बैठक करेंगे. स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने यह जानकारी दी. भारद्वाज ने लोगों को आश्वस्त किया कि घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि अस्पतालों में मरीजों के भर्ती होने की दर कम है. राष्ट्रीय राजधानी में मामलों में वृद्धि के मद्देनजर बृहस्पतिवार को कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा के लिए उन्होंने बैठक की. बैठक में स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, सरकारी अस्पतालों के चिकित्सा निदेशक, महामारी विज्ञानी और विषाणु विशेषज्ञ शामिल थे. उन्होंने कहा, ‘‘हमने स्थिति की समीक्षा की. हमने अस्पतालों को लक्षण वाले मरीजों को कोरोना वायरस संबंधी जांच का सुझाव दिया है. अस्पताल आने वाले लोगों से मास्क लगाने की अपील की गई है.’’

मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग शुक्रवार को केजरीवाल को स्थिति के बारे में सूचित करेगा जिसके बाद वह सरकार को दिशा निर्देश जारी करेंगे. उन्होंने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री को अन्य राज्यों में कोविड-19 की स्थिति और मामलों में वृद्धि से वे कैसे निपट रहे हैं, इस बारे में सूचित किया जाएगा.’’ भारद्वाज ने कहा कि नमूनों की जीनोम अनुक्रमण से जांच भी की जा रही है और अब तक कुछ चिंताजनक नहीं मिला है. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में पिछले साल 31 अगस्त के बाद पहली बार कोविड-19 के मामले बढ़कर 300 हो गए जबकि संक्रमण दर बढ़कर 13.89 प्रतिशत हो गई. बुधवार को कोविड-19 से दो मरीजों की मौत की भी सूचना है. इसकी जानकारी साझा करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि संक्रमण से जिन मरीजों की मृत्यु हुई वे बुजुर्ग थे और गंभीर बीमारियों से ग्रसित थे और मृत्यु का प्राथमिक कारण कोरोना वायरस नहीं था. यह भी पढ़ें : UP COVID-19 Update: कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर सभी नमूनों की जीनोम सीक्वेंसिंग के निर्देश

दिल्ली में 31 अगस्त को कोविड-19 के 377 मामले आए थे और दो मरीजों की मृत्यु हुई थी जबकि संक्रमण दर 2.58 प्रतिशत थी. देश में एच3एन2 इन्फ्लुएंजा के मामलों में तेजी से इजाफा होने के बीच राष्ट्रीय राजधानी में पिछले कुछ दिनों से संक्रमण के दैनिक मामलों में वृद्धि देखी जा रही है. दिल्ली में पिछले कुछ महीनों से कोविड-19 के मामलों में कमी देखी गई है. महामारी की शुरुआत के बाद से पहली बार 16 जनवरी को मामले घटकर शून्य हो गए थे. नये मामले आने के साथ दिल्ली में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20,09,361 हो गई जबकि मृतक संख्या 26,526 हो गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 30, 2023 03:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).