देश की खबरें | दिल्ली सरकार ने अलग-अलग श्रेणी के कामगारों के लिए मासिक महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, चार दिसंबर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को बताया कि दिल्ली सरकार ने अपने अकुशल, अर्द्धकुशल, कुशल और अन्य श्रेणी के कामगारों के लिए मासिक भत्ते में बढ़ोतरी की है ।

श्रम विभाग का कार्यभार संभाल रहे सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली सरकार सुनिश्चित करेगी कि कोरोना वायरस संकट के दौरान कामगारों को समय से उनका पारिश्रमिक मिल जाए।

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: मेरठ के ज्वैलरी डिजाइनर हर्षित ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, एक अंगूठी में जड़े 12,638 हीरे.

एक सरकारी बयान में कहा गया कि एक अक्टूबर से अकुशल, अर्द्धकुशल, कुशल और अन्य श्रेणी के कामगारों के लिए महंगाई भत्ता (डीए) समेत संशोधित न्यूनतम वेतन लागू किए जाएंगे।

बयान में कहा, ‘‘अकुशल कामगारों को मासिक 15,492 रुपये (दिहाड़ी 596रुपये), अर्द्धकुशल कामगारों को मासिक 17,069 रुपये (दिहाड़ी 657 रुपये) और कुशल कामगारों के लिए मासिक 18,797 रुपये (दिहाड़ी 723 रुपये) वेतन निर्धारित किए गए हैं ।’’

यह भी पढ़े | GHMC Election Results 2020: हैदराबाद चुनाव में BJP की जीत पर सीएम योगी ने कार्यकर्ताओं का किया धन्यवाद, कहा -भाग्यनगर का भाग्योदय प्रारंभ हो रहा है.

सरकार ने क्लर्क और सुपरवाइजरी कर्मचारियों के न्यूनतम वेतन में भी बढ़ोतरी की है। इनमें से गैर मैट्रिक वाले कर्मचारियों, मैट्रिक कर चुके कर्मचारियों और स्नातक किए हुए कर्मचारी तथा अन्य कर्मचारी के वेतन भी संशोधित किए गए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मौजूदा कोविड-19 संकट और आर्थिक कठनाइयों के कारण इस साल अप्रैल में महंगाई भत्ते को संशोधित नहीं किया जा सका लेकिन इस अवधि में मूल्य में बढोतरी को ध्यान में रखते हुए भत्तों में संशोधन किया गया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)