देश की खबरें | राशन कार्ड जारी करने में दिल्ली सरकार ने बांग्लादेशियों, रोहिंग्याओं का पक्ष लिया: भाजपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने बृहस्पतिवार को कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली में वही कर रहे हैं जो पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ने किया। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी ने राशन कार्ड जारी करते समय वोट बैंक की राजनीति के लिए बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं का पक्ष लिया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 23 जुलाई भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने बृहस्पतिवार को कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली में वही कर रहे हैं जो पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ने किया। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी ने राशन कार्ड जारी करते समय वोट बैंक की राजनीति के लिए बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं का पक्ष लिया।

पूर्वी दिल्ली से सांसद गंभीर ने शहर में समस्याओं से निपटने में आप सरकार की ‘‘गंभीरता’’ पर सवाल उठाया और आरोप लगाया कि राष्ट्रीय राजधानी में जलजमाव पर चर्चा करने वाली नगर विकास समिति की बैठक से लोकनिर्माण विभाग के अधिकारी अनुपस्थित थे।

यह भी पढ़े | बीजेपी नेता एवं पूर्व मंत्री के एल अग्रवाल, कांग्रेस में शामिल.

गंभीर और दिल्ली विधानसभा में नेता विपक्ष रामवीर बिधूड़ी ने संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार ने गरीबों के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का नाम बदलकर मुख्यमंत्री घर-घर राशन योजना शुरू की है।

वरिष्ठ आप नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने गंभीर की टिप्पणियों को ‘‘निरर्थक’’ करार दिया और आरोप लगाया कि वह संसद की स्थायी समिति की बैठक में लोकनिर्माण विभाग की अनुपस्थिति के मुद्दे पर झूठ बोल रहे हैं।

यह भी पढ़े | कोरोना की चपेट में महाराष्ट्र: एक दिन में आए COVID-19 के 9 हजार 895 नए मामले, 298 लोगों की हुई मौत.

सिंह ने गंभीर को टि्वटर पर जवाब देते हुए कहा कि वह झूठ बोल रहे हैं क्योंकि लोकनिर्माण विभाग को बैठक में आमंत्रित नहीं किया गया।

गंभीर ने कहा कि पिछले छह साल में ‘‘किसी भी जरूरतमंद’’ को राशन कार्ड जारी नहीं किया गया और महामारी के दौरान प्रवासी मजदूर राशन न मिलने की वजह से दिल्ली छोड़कर चले गए।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘जब बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं को राशन कार्ड बांटे जाते हैं तो आप सबसे आगे रहती है क्योंकि वह वोट बैंक की राजनीति करना चाहती है। बंगाल में ममता बनर्जी जो कर रही हैं, वही दिल्ली में केजरीवाल कर रहे हैं।’’

वहीं, बिधूड़ी ने कहा कि दिल्ली सरकार को राजधानी में 10 लाख गरीबों को तत्काल राशन कार्ड उपलब्ध कराने चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\