देश की खबरें | दिल्ली सरकार ने और आर्थिक गतिविधियों की अनुमति दी, प्रायोगिक आधार पर लगेंगे साप्ताहिक बाजार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली सरकार ने ‘अनलॉक-तीन’ के दिशा-निर्देशों के तहत रात का कर्फ्यू खत्म करने तथा आतिथ्य-सत्कार गतिविधियों को सामान्य बनाने समेत और आर्थिक गतिविधियों को बृहस्पतिवार को अनुमति देने का फैसला किया ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 30 जुलाई दिल्ली सरकार ने ‘अनलॉक-तीन’ के दिशा-निर्देशों के तहत रात का कर्फ्यू खत्म करने तथा आतिथ्य-सत्कार गतिविधियों को सामान्य बनाने समेत और आर्थिक गतिविधियों को बृहस्पतिवार को अनुमति देने का फैसला किया ।

एक बयान के मुताबिक सरकार ने प्रायोगिक आधार पर सात दिनों के लिए साप्ताहिक बाजार को भी अनुमति देने का फैसला किया है। इस दौरान सामाजिक दूरी और कोविड-19 संबंधी सभी जरूरी प्रावधानों का पालन करना होगा।

यह भी पढ़े |  कोरोना के मध्य प्रदेश में 834 नए मामले पाए गए, 13 की मौत: 30 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

केंद्र ने बुधवार को देशभर में ‘अनलॉक-तीन’ के लिए दिशा-निर्देश जारी करते हुए निषिद्ध क्षेत्रों के बाहर और अधिक गतिविधियों की अनुमति दी। हालांकि, स्कूल, कॉलेज, मेट्रो रेल सेवाएं, सिनेमाघर और बार 31 अगस्त तक बंद रहेंगे।

‘अनलॉक-तीन’ के दिशा-निर्देश एक अगस्त से लागू होंगे ।

यह भी पढ़े | Unlock3: दिल्ली में खत्म हुआ नाइट कर्फ्यू, अब खुलेंगे होटल और साप्ताहिक बाजार.

बयान में कहा गया, ‘‘अनलॉक-तीन के दिशा-निर्देशों के तहत आज लिए गए फैसलों के मुताबिक दिल्ली सरकार ने रात दस बजे से सुबह पांच बजे तक लागू रात्रि कर्फ्यू खत्म करने का फैसला किया है।’’

इसमें कहा गया, चूंकि दिल्ली के होटल अब अस्पतालों से जुड़े नहीं होंगे इसलिए दिल्ली सरकार ने होटलों और आतिथ्य सेवा को सामान्य कामकाज की अनुमति देने का फैसला किया है। केंद्र के निर्देश में भी इसकी अनुमति दी गयी है ।

सरकार ने प्रायोगिक आधार पर एक हफ्ते के लिए दिल्ली में रेहड़ी-पटरी वालों को सुबह 10 बजे से रात आठ बजे तक काम करने की सोमवार को अनुमति दे दी थी।

बयान में कहा, ‘‘आज फैसला किया गया कि समय सीमा की बाध्यता के बिना भविष्य में रेहड़ी पटरी वालों को काम करने की अनुमति होगी। ’’

बयान के मुताबिक, ‘‘दिल्ली सरकार ने सामाजिक दूरी और सभी एहतियाती उपायों के पालन के साथ एक सप्ताह के लिए प्रयोग के आधार पर साप्ताहिक बाजारों की अनुमति देने का फैसला किया है । ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\