Unlock 6.0 Guidelines: दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, शादी समारोहों में अधिकतम 200 लोगों हो सकते हैं शामिल

दिल्ली में कोविड-19 के मामलों में इजाफे के बीच दिल्ली सरकार ने शनिवार को बंद परिसरों में आयोजित विवाह समारोहों में 200 लोगों तक शामिल होने की अनुमति दे दी और खुले परिसर में आयोजित विवाह समारोह में लोगों की संख्या मैदान के आकार पर निर्भर करेगी.

सीएम अरविंद केजरीवाल (Photo Credits: FB)

नयी दिल्ली (New Dehli), 1 नवंबर: दिल्ली में कोविड-19 के मामलों में इजाफे के बीच दिल्ली सरकार ने शनिवार को बंद परिसरों में आयोजित विवाह समारोहों (weddings) में 200 लोगों तक शामिल होने की अनुमति दे दी और खुले परिसर में आयोजित विवाह समारोह में लोगों की संख्या मैदान के आकार पर निर्भर करेगी. इससे पहले शहर में अधिकतम 50 लोगों को ही शादी समारोहों में शामिल होने की इजाजत थी.

पिछले कुछ दिन में राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के बीच यह कदम सामने आया है. शहर में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 5,000 से अधिक नये मामले सामने आये.

मुख्य सचिव विजय देव द्वारा शनिवार को जारी दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) (DDMA) के आदेश में यह भी कहा गया है.

दिल्ली सरकार के अंतर्गत आने वाले सभी विभाग, स्वायत्त निकाय, सार्वजनिक उपक्रम, निगम और स्थानीय निकाय 30 नवंबर तक प्रतिबंधित और अनुमति वाली गतिविधियों के संदर्भ में ‘यथास्थिति’ बनाकर रखेंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड