देश की खबरें | दिल्ली में लगभग दो महीने में कोविड-19 के एक दिन में सर्वाधिक मामले सामने आए
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, एक सितंबर राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को कोविड-19 के 2,312 नए मामले सामने आए जो लगभग दो महीने में एक दिन में सामने आए सर्वाधिक मामले हैं। इसके साथ ही राजधानी में कोविड-19 के अब तक सामने आए मामलों की संख्या 1.77 लाख से अधिक हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी एक बुलेटिन में दी।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र: सीएम उद्धव ठाकरे ने मुंबई स्थित अपने सरकारी आवास वर्षा बंगले पर परिवार के साथ गणेश भगवान की पूजा की: 1 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इसने कहा कि पिछले 24 घंटे में 18 और लोगों की मौत हो गई जिससे महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या 4,462 हो गई है।

बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटे में सामने आए नए 2,312 मामलों के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में महामारी के अब तक सामने आए मामलों की संख्या 1,77,060 हो गई है।

यह भी पढ़े | Agra Shocker: दलित दंपति नहीं दे सका अस्पताल का बिल, एक लाख में बेचा नवजात बच्चा.

शहर में आज उपचाराधीन मामलों की संख्या बढ़कर 15,879 हो गई, जबकि कल यह संख्या 14,626 थी।

बुलेटिन में कहा गया कि राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण की दर 9.5 प्रतिशत और लोगों के ठीक होने की दर 88 प्रतिशत से अधिक है।

इसमें कहा गया कि केंद्रीय गृह सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दिल्ली में कोविड-19 प्रबंधन की समीक्षा की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)