Delhi Fire Breaks: वंसत विहार इलाके में एक बाजार में लगी आग, पांच दुकानें जलकर खाक
दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के वंसत विहार इलाके में शनिवार तड़के एक बाजार में आग लगने से पांच दुकानें जलकर खाक हो गईं. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
नयी दिल्ली, 15 जून : दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के वंसत विहार इलाके में शनिवार तड़के एक बाजार में आग लगने से पांच दुकानें जलकर खाक हो गईं. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताय़ा कि इस हादसे में किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है.
दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी के मुताबिक सुबह पांच बजे बाजार में आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद दमकल की 10 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया. उन्होंने बताया कि आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया गया. यह भी पढ़ें : Kuwait Fire Breaks: CM नीतीश कुमार ने कुवैत अग्निकांड में बिहार के मजदूरों की मौत पर शोक जताया
अधिकारी ने बताया कि वसंत विहार इलाके के सी ब्लॉक में स्थित बाजार की एक इमारत के भूतल में आग लगी और देखते ही देखते इसने विकराल रूप धारण कर लिया और ये इमारत की पहली मंजिल तक फैल गई. उन्होंने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 15, 2024 09:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

