देश की खबरें | दिल्ली चुनाव: आचार संहिता उल्लंघन के 500 से ज्यादा मामले दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में विधानसभा चुनाव से पहले आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) के कथित उल्लंघन के 500 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 23 जनवरी राष्ट्रीय राजधानी में विधानसभा चुनाव से पहले आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) के कथित उल्लंघन के 500 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

आचार संहिता लागू होने के बाद से ये मामले सात जनवरी से 22 जनवरी के बीच दर्ज किए गए हैं।

पुलिस के बयान के अनुसार, इस अवधि में आबकारी अधिनियम समेत विभिन्न प्रावधानों के तहत कुल 17,879 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

चुनाव से पहले दिल्ली पुलिस ने सीमा चौकियों पर सतर्कता बढ़ा दी है और हथियार, शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी जैसी अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।

पुलिस बयान में कहा गया कि पुलिस ने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के 504 मामले दर्ज किए हैं और 270 अवैध हथियार व 372 कारतूस जब्त किए हैं।

इसके अलावा, 44,265 लीटर शराब जब्त की गई है, जिसकी कीमत 1.3 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। पुलिस ने 110.53 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किए हैं, जिनकी कीमत 20 करोड़ रुपये से अधिक है। 1,200 से अधिक प्रतिबंधित इंजेक्शन भी बरामद किए गए हैं।

बयान में यह भी बताया गया कि कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने 4.56 करोड़ रुपये नकद और 37.39 किलोग्राम चांदी जब्त की है।

दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए मतदान 5 फरवरी को होगा और मतों की गिनती आठ फरवरी को की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार