देश की खबरें | दिल्ली : जंतर-मंतर पर पंजाब के किसानों का प्रदर्शन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बड़ी संख्या में पंजाब के किसान सोमवार को केंद्र के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने और पानी के समान वितरण तथा न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) योजना को लागू करने सहित अपनी मांगों के वास्ते दबाव बनाने के लिए जंतर-मंतर पर इकट्ठा हुए।

नयी दिल्ली, 13 मार्च बड़ी संख्या में पंजाब के किसान सोमवार को केंद्र के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने और पानी के समान वितरण तथा न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) योजना को लागू करने सहित अपनी मांगों के वास्ते दबाव बनाने के लिए जंतर-मंतर पर इकट्ठा हुए।

पंजाब के पांच किसान संघों ने पुलिस की भारी मौजूदगी के बीच विरोध प्रदर्शन किया।

किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने संबंधित अधिकारियों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को संबोधित एक ज्ञापन भी सौंपा।

अपने ज्ञापन में, किसानों ने प्रधानमंत्री मोदी से कृषि गतिविधियों के लिए पानी का उचित वितरण सुनिश्चित करने और केंद्र द्वारा किये गए वादे के अनुसार फसलों के वास्ते न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी)योजना को जल्द से जल्द लागू करने का आग्रह किया।

पंजाब के तरन तारन जिले से आए एक प्रदर्शनकारी किसान जरनैल सिंह ने कहा, ‘‘हमारी मांग वही है। किसानों और राज्य के लिये जल का बेहतर वितरण किये जाने की आवश्यकता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सारा पानी राजस्थान और दिल्ली को जा रहा है। पंजाबी किसान क्या करेंगे। सरकार ने गेहूं और दालों पर एमएसपी के लिये कुछ भी नहीं किया है। हमारे परिवार भुगत रहे हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand 4th T20I Match Dream11 Prediction: ऑकलैंड में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी रोमांचक टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम

Team India vs New Zealand T20I Stats At Eden Park: ऑकलैंड के ईडन पार्क में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

India vs New Zealand T20I Stats: टी20 क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

India vs New Zealand 4th T20I Match Preview: ऑकलैंड के ईडन पार्क में आज खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स