एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली जहरीली धुंध की चादर से ढंकी, कुछ इलाकों में एक्यूआई ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में मंगलवार को भी प्रदूषण का स्तर अधिक रहा और कुछ इलाकों में वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी के करीब पहुंच गई।

देश की खबरें | दिल्ली जहरीली धुंध की चादर से ढंकी, कुछ इलाकों में एक्यूआई ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंचा

नयी दिल्ली, पांच नवंबर दिल्ली में मंगलवार को भी प्रदूषण का स्तर अधिक रहा और कुछ इलाकों में वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी के करीब पहुंच गई।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एक्यूआई) के आंकड़े के अनुसार, सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 384 दर्ज किया गया।

सोमवार को शाम चार बजे तक दर्ज पिछले 24 घंटे का औसत एक्यूआई 381 था, जो देश में दूसरा सबसे अधिक एक्यूआई है।

हर घंटे वायु गुणवत्ता की जानकारी देने वाले सीपीसीबी के ‘समीर ऐप’ के अनुसार, 38 निगरानी केंद्रों में से 13 में एक्यूआई 400 से अधिक यानी ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज किया गया। ये केंद्र हैं आनंद विहार, अशोक विहार, द्वारका, एनएसआईटी द्वारका, नेहरू नगर, मोती मार्ग, सोनिया विहार, विवेक विहार, वजीरपुर, रोहिणी, पंजाबी बाग, मुंडका और जहांगीरपुरी।

सीपीसीबी के अनुसार, वायु गुणवत्ता का 400 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में रहना हवा के जहरीली होने का संकेत है जो स्वस्थ लोगों को प्रभावित करता है तथा पहले से बीमार लोगों पर गंभीर असर डालता है।

एक्यूआई के वर्गीकरण के अनुसार, 0-50 की श्रेणी में एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51-100 को ‘संतोषजनक’, 101-200 को ‘मध्यम’, 201-300 को ‘खराब’, 301-400 को ‘बहुत खराब’ और 401-500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 94 प्रतिशत था।

मौसम विभाग ने दिन में आसमान साफ ​​रहने तथा अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 05, 2024 11:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).