देश की खबरें | दिल्ली की अदालत ने जैकलिन फर्नांडिज की विदेश यात्रा संबंधी नयी अर्जी पर ईडी से जवाब तलब किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडिज की विदेश जाने की अनुमति मांगने संबंधी अर्जी पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से जवाब तलब किया। फर्नांडिज धन शोधन के आरोप का सामना कर रही हैं, जिसकी जांच ईडी कर रही है।

नयी दिल्ली, 16 जनवरी दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडिज की विदेश जाने की अनुमति मांगने संबंधी अर्जी पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से जवाब तलब किया। फर्नांडिज धन शोधन के आरोप का सामना कर रही हैं, जिसकी जांच ईडी कर रही है।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश शैलेंद्र मलिक ने ईडी को निर्देश दिया कि वह फर्नांडिज द्वारा पेशेवर कार्यों के लिए इस महीने के आखिरी हफ्ते में दुबई जाने की अनुमति प्रदान करने संबंधी अर्जी पर 25 जनवरी तक जवाब दाखिल करे।

अभिनेत्री ने पिछले साल 22 दिसंबर को परिवार के सदस्यों से मुलाकात करने के लिए विदेश जाने की अनुमति मांगने वाली याचिका न्यायाधीश के इस सुझाव पर वापस ले ली थी कि ‘‘पहले आरोप के मुद्दे पर फैसला हो जाए।’’

फर्नांडिज 200 करोड़ रुपये की रंगदारी से जुड़े मामले में सोमवार को अदालत के समक्ष पेश हुईं। इस मामले में कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर की भी संलिप्तता है। दिल्ली पुलिस रंगदारी के जिस मामले की जांच कर रही है, उसमें फर्नांडिज का नाम बतौर आरोपी दर्ज नहीं किया गया है।

अभिनेत्री को अदालत ने 15 नवंबर 2022 को धन शोधन के मामले में नियमित जमानत दी थी।

न्यायाधीश ने 31 अगस्त को ईडी द्वारा दाखिल पूरक आरोप पत्र पर संज्ञान लिया था और फर्नांडिज से अदालत के समक्ष पेश होने के लिए कहा था।

मामले में पूछताछ के लिए ईडी फर्नांडिज को कई बार समन कर चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\