देश की खबरें | दिल्ली का युगल गंगा नदी में बहा, तलाश जारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड में ऋषिकेश के निकट मुनि की रेती क्षेत्र में सोमवार को दिल्ली का एक युगल गंगा नदी में बह गया ।
देहरादून, एक जुलाई उत्तराखंड में ऋषिकेश के निकट मुनि की रेती क्षेत्र में सोमवार को दिल्ली का एक युगल गंगा नदी में बह गया ।
पुलिस ने बताया कि सूचना मिलते ही राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की मदद से तलाशी अभियान शुरू किया गया लेकिन अब तक उनका कुछ पता नहीं चल पाया है ।
मुनि की रेती थाने से मिली जानकारी के अनुसार, घटना नीम बीच पर दोपहर करीब एक-डेढ़ बजे हुई जब युवक और युवती नदी में नहाने उतरे ।
पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि पानी में मस्ती करते हुए दोनों नदी में दूर तक चले गए और फिर लहरों में गुम हो गए ।
युवक की पहचान पश्चिमी दिल्ली में सुदर्शन पार्क के रहने वाले लवप्रीत (26) के रूप में हुई है जबकि युवती नेहा ठाकुर (22) करोल बाग की रहने वाली बताई जा रही है ।
पुलिस ने बताया कि एसडीआरएफ की गोताखोरों की टीम भी तलाशी अभियान में जुटी है ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2024 06:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

