देश की खबरें | दिल्ली: बीएमडब्ल्यू कार ने खड़े वाहन को टक्कर मारी, चार पैदल यात्री गंभीर रूप से घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण दिल्ली के ग्रेटर कैलाश एन्क्लेव-2 इलाके में रविवार रात एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने खड़ी गाड़ी में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिसके कारण चार पैदल यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
नयी दिल्ली, 19 नवंबर दक्षिण दिल्ली के ग्रेटर कैलाश एन्क्लेव-2 इलाके में रविवार रात एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने खड़ी गाड़ी में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिसके कारण चार पैदल यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे में घायल हुए लोगों को एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने कहा, ‘‘घायलों की पहचान यशवंत नलवाडे (58), देवराज मधुकर (50), मनोहर (62) और नितिन के रूप में हुई है। वे रात को खाना खाने के बाद टहल रहे थे। उन्हें इलाज के लिए एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया है।’’
उन्होंने बताया कि तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार को एक महिला चला रही थी। चौधरी ने कहा कि इस बीएमडब्ल्यू कार ने खड़ी मारुति सियाज कार को पीछे से टक्कर मार दी।
अधिकारी ने कहा, ‘‘टक्कर इतनी जोरदार थी कि मारुति सियाज ने चार लोगों को टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।’’
उन्होंने कहा कि प्राथमिकी दर्ज किए जाने की प्रक्रिया जारी है।
अधिकारी ने बताया कि खड़े वाहन के अंदर कोई नहीं था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 20, 2023 12:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

