देश की खबरें | दिल्ली स्थित लैब को कोवैक्सीन के मनुष्यों पर क्लिनिकल ट्रायल के लिए चुना गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की एक निजी प्रयोगशाला ने कोविड-19 के इलाज में भारत के स्वदेशी टीके कोवैक्सीन के मनुष्यों पर परीक्षण के लिए केंद्रीय प्रयोगशाला के तौर पर चयनित होने का दावा किया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 23 जुलाई दिल्ली की एक निजी प्रयोगशाला ने कोविड-19 के इलाज में भारत के स्वदेशी टीके कोवैक्सीन के मनुष्यों पर परीक्षण के लिए केंद्रीय प्रयोगशाला के तौर पर चयनित होने का दावा किया है।

भारत बायोटेक, भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद और राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान के साथ मिलकर इस टीका का निर्माण कर रहा है।

यह भी पढ़े | धारावी इलाके में आज COVID-19 के 6 नए मामले सामने आए : 23 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

डॉ. डैंग्स लैब ने बुधवार को कहा कि उसने मनुष्यों पर इस टीके के परीक्षण के लिए भारत बायोटेक के साथ साझेदारी की है।

उसने एक बयान में कहा, ‘‘हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि डॉ. डैंग्स लैब, नयी दिल्ली को भारत बायोटेक द्वारा बनाए जा रहे भारत के स्वदेशी कोविड-19 टीके कोवैक्सीन के मनुष्यों पर क्लिनिकल ट्रायल के लिए केंद्रीय प्रयोगशाला के तौर पर चयनित होकर देश की सेवा करने का अवसर दिया गया है। भारत बायोटेक, भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) और राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान के साथ मिलकर यह टीका बना रहा है।’’

यह भी पढ़े | बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने सीएम केजरीवाल पर साधा निशाना, PWD को लेकर कही ये बात.

बयान में कहा गया है, ‘‘डॉ. डैंग्स लैब अभी इस क्लिनिकल ट्रायल के विभिन्न चरणों के लिए जांच और सुरक्षा के वास्ते सभी नमूने हासिल कर रहा है।’’

उसने बताया कि लैब को सुरक्षा जांच के लिए विभिन्न जगहों से हर दिन 50 से 100 विषयों के नमूने मिल रहे हैं।

बयान के अनुसार, ‘‘नियामक अधिकारियों द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन किया जा रहा है। लैब के पास हर क्षेत्र में प्रख्यात विशेषज्ञ हैं जो प्रभावी और सुरक्षित कोविड-19 टीके की तत्काल जरूरत को पूरा करने के लिए गुणवत्तापूर्वक और समय रहते नतीजे देने के वास्ते निरंतर और मिलकर काम कर रहे हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\