एजेंसी न्यूज

Delhi: 150 से अधिक महिलाओं की तस्वीरों से छेड़छाड़ करने और उनसे यौन संबंध की डिमांड करने वाला अरेस्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने 150 से अधिक महिलाओं की तस्वीरों से छेड़छाड़ कर इन्हें सोशल मीडिया पर साझा करने और उनसे यौन संबंध बनाने की मांग करने के आरोप में उत्तर-पश्चिमी दिल्ली से एक मजदूर को गिरफ्तार किया है।

Delhi: 150 से अधिक महिलाओं की तस्वीरों से छेड़छाड़ करने और उनसे यौन संबंध की डिमांड करने वाला अरेस्ट
दिल्ली पुलिस (Photo Credits: Twitter)

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने 150 से अधिक महिलाओं की तस्वीरों से छेड़छाड़ कर इन्हें सोशल मीडिया (Social Media) पर साझा करने और उनसे यौन संबंध बनाने की मांग करने के आरोप में उत्तर-पश्चिमी दिल्ली से एक मजदूर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बुधवार को बताया की आरोपी की पहचान 30 वर्षीय सचिन कुमार निवासी शाहबाद डेयरी के रूप में हुई है. उन्होंने बताया कि सचिन मूलरूप से हरियाणा के यमुनानगर का रहने वाला है जोकि शाहबाद डेयरी इलाके में मजदूर के रूप में काम कर रहा था. गुरुग्राम में 29 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपी फरार

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने महिलाओं का पीछा करना और उन्हें धमकाना यूट्यूब से सीखा. पुलिस ने बताया कि एक महिला ने शिकायत दर्ज करायी थी कि 23 मार्च को उसके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से संदेश भेजकर दोस्ती करने को कहा गया.

शिकायत के मुताबिक, इससे इनकार करने पर आरोपी ने महिला को अलग-अलग वर्चुअल नंबर से कॉल करना शुरू कर दिया और बाद में महिला के व्हाट्सएप पर उसकी छेड़छाड़ की गईं तस्वीरें भेजीं और धमकी दी कि अगर वह उससे दोस्ती नहीं करेगी तो इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा कर देगा.

शिकायत के मुताबिक, महिला ने जब आरोपी की बात मानने से इनकार कर दिया तो उसने तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर दीं.

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने अब तक 150 से अधिक महिलाओं की तस्वीरों से छेड़छाड़ कर उन्हें सोशल मीडिया पर साझा किया है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 06, 2022 10:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).