जरुरी जानकारी | दिल्ली हवाईअड्डे ने आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए बनाया ऑनलाइन पोर्टल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा लिमिटेड (डायल) ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल विकसित किया है। यह पोर्टल देश में आने वाले यात्रियों को अनिवार्य रूप से स्व-घोषणापत्र भरने और पात्र यात्रियों को जरूरी प्रशासनिक पृथकवास से छूट की ऑनलाइन आवेदन की सुविधा देगा।

नयी दिल्ली, सात अगस्त दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा लिमिटेड (डायल) ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल विकसित किया है। यह पोर्टल देश में आने वाले यात्रियों को अनिवार्य रूप से स्व-घोषणापत्र भरने और पात्र यात्रियों को जरूरी प्रशासनिक पृथकवास से छूट की ऑनलाइन आवेदन की सुविधा देगा।

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतराष्ट्रीय हवाईअड्डे का प्रबंध संभालने वाली कंपनी डायल ने कहा कि यह मंच यात्रियों की यात्रा को संपर्करहित बनाएगा। उन्हें भारत में आने पर स्वघोषणा पत्र या पृथकवास से छूट का आवेदन करने के लिए कागजी दस्तावेज के रूप में फॉर्म नहीं भरना होगा।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: शानदार वेतन के साथ होगा अद्भुत करियर! फटाफट यहां से करें अप्लाई.

डायल ने एक विज्ञप्ति में कहा कि शनिवार से पांच श्रेणियों के अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को सात दिन के अनिवार्य संस्थागत पृथकवास से छूट मिलेगी। इसमें गर्भवती महिलाएं, जिनके परिवार में किसी की मौत हुई है, 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चे के साथ यात्रा कर रहे अभिभावकों, यात्रा से 96 घंटे पहले कोविड-19 जांच की नकारात्मक रपट वाले यात्री शामिल हैं।

पृथकवास से छूट वाले यात्रियों को 14 दिन अपने घर पर पृथकवास में रहना होगा। बाकी अन्य सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को अपने खर्च पर सात दिन की अनिवार्य संस्थागत पृथकवास और उसके बाद सात दिन घर पर पृथकवास में रहना होगा।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: कोरोना संकट के बीच यहां मिली कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी, सैलरी के लिए सरकार देगी पैसा.

डायल ने कहा कि छूट के लिए यात्रियों को अपनी यात्रा शुरू करने से कम से कम 72 घंटे पहले आवेदन करना होगा। साथ में अपने पासपोर्ट की एक प्रति भी देनी होगी।

हालांकि, स्वघोषणा करने के लिए यात्रियों के लिए कोई समय सीमा तय नहीं की गयी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\