एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली : एमसीडी स्थायी समिति सदस्य चुनाव से पहले ‘आप’ के तीन पार्षद भाजपा में शामिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की स्थायी समिति में एक सदस्य के चुनाव से एक दिन पहले बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) को तगड़ा झटका देते हुए आप के तीन पार्षद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गये।

देश की खबरें | दिल्ली : एमसीडी स्थायी समिति सदस्य चुनाव से पहले ‘आप’ के तीन पार्षद भाजपा में शामिल

नयी दिल्ली, 25 सितंबर दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की स्थायी समिति में एक सदस्य के चुनाव से एक दिन पहले बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) को तगड़ा झटका देते हुए आप के तीन पार्षद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गये।

दिलशाद गार्डन से ‘आप’ पार्षद प्रीति, ग्रीन पार्क से पार्षद सरिता फोगाट और मदनपुर खादर पूर्व से पार्षद प्रवीण कुमार भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष राजा इकबाल सिंह की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए।

एमसीडी की निर्णय लेने वाली सर्वोच्च संस्था 18 सदस्यीय स्थायी समिति के एकमात्र रिक्त पद को भरने के लिए चुनाव बृहस्पतिवार को होगा।

इस साल की शुरुआत में पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट से निर्वाचित होने के बाद भाजपा पार्षद कमलजीत सहरावत के इस्तीफे से यह पद रिक्त हुआ था। दोनों पार्षदों ने यहां दिल्ली भाजपा कार्यालय में एक कार्यक्रम के दौरान पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की।

प्रीति ने कहा कि वह चार बार पार्षद रह चुकी हैं और हमेशा लोगों के बीच रहकर नागरिक मुद्दों से जुड़ी उनकी समस्याओं को सुलझाने की कोशिश करती रही हैं।

उन्होंने कहा, “मैं, केजरीवाल और उनकी पार्टी में इसलिए शामिल हुई क्योंकि मुझे लगा कि वे कुछ अलग करना चाहते हैं, लेकिन अब मुझे ‘आप’ पार्टी छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा क्योंकि वहां एक अलग माहौल है और यह मेरे लिए असहनीय हो गया था।”

पार्षद ने मुख्यमंत्री आतिशी व अपने क्षेत्र के स्थानीय विधायक की भी आलोचना की और दावा किया कि दिल्ली में सत्तारूढ़ पार्टी में कोई भी व्यक्ति नालियों और गंदे पानी की आपूर्ति जैसी लोगों की शिकायतों को नहीं सुनता।

एमसीडी में काबिज ‘आप’ की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 25, 2024 07:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).