देश की खबरें | दिल्ली: लड़के को थप्पड़ मारने के आरोपी सिपाही के खिलाफ कार्रवाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण पश्चिम दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव इलाके में स्केटबोर्ड की सवारी को लेकर एक लड़के और उसके दोस्तों के साथ बहस के बाद लड़के को कथित तौर पर थप्पड़ मारने के आरोप में दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गयी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 10 जुलाई दक्षिण पश्चिम दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव इलाके में स्केटबोर्ड की सवारी को लेकर एक लड़के और उसके दोस्तों के साथ बहस के बाद लड़के को कथित तौर पर थप्पड़ मारने के आरोप में दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गयी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

घटना का एक कथित वीडियो पीड़ित के एक दोस्त द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किए जाने के बाद दिल्ली पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया।

वीडियो में कांस्टेबल (पुलिस की वर्दी पहने हुए) को लड़कों के एक समूह के साथ बहस में उलझा हुआ देखा जा सकता है, जिसने अचानक गुस्से में आकर उनमें से एक को थप्पड़ मार दिया।

लड़के कहता दिख रहा है कि उसकी नाक से खून बह रहा है। वह अपने दोस्तों से यह सुनिश्चित करने के लिए कहता है कि इस कृत्य का वीडियो रिकॉर्ड किया जाए। वह कांस्टेबल से भी सवाल करता है कि उसने उस पर हाथ कैसे उठाया, सिर्फ इसलिए कि वह एक पुलिसकर्मी है।

बाद में, उसी वीडियो में पुलिसकर्मी को आरोप से इनकार करते हुए भी देखा जा सकता है।

दिल्ली पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिम) को टैग किया और ट्विटर पर लोगों को सूचित किया कि बल ने एक कांस्टेबल द्वारा दुर्व्यवहार की घटना का संज्ञान लिया है।

दिल्ली पुलिस ने ट्वीट किया, ''हमने सफदरजंग एन्क्लेव में एक नाबालिग लड़के के साथ एक कांस्टेबल द्वारा दुर्व्यवहार की घटना का संज्ञान लिया है। संबंधित अधिकारियों को तथ्यों का पता लगाने और उचित कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।''

पुलिस के अनुसार बी-छह ब्लॉक, सफदरजंग एन्क्लेव के कुछ वरिष्ठ नागरिकों और अन्य निवासियों से बी-छह मार्केट क्षेत्र में कुछ स्केटबोर्डर्स द्वारा उपद्रव करने की शिकायत प्राप्त हुई थी।

दरअसल लड़के निवासियों को बहुत परेशान करते हैं और खुद को चोट भी पहुंचा सकते हैं। पुलिस ने कहा कि निवासियों में से एक राहुल त्यागी भी स्केटबोर्डर्स की वजह से घायल हो गया।

उन्होंने कहा कि निवासियों से मिली शिकायतों के आधार पर, बीट स्टाफ को ऐसी गतिविधियों को रोकने के लिए संवेदनशील बनाया गया था।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पश्चिम) मनोज सी ने कहा, ''आठ जुलाई को बीट कांस्टेबल अजीत सिंह ड्यूटी पर थे। उन्होंने लड़कों से बी-छह बाजार में स्केटबोर्डिंग नहीं करने के लिए कहा क्योंकि यह निवासियों के लिए खतरनाक है। दोनों के बीच बहस छिड़ गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बीट कांस्टेबल ने उनमें से एक को थप्पड़ मार दिया।''

उन्होंने कहा, ''हमने बीट कांस्टेबल सिंह के आचरण के लिए उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की है।''

उपायुक्त ने कहा कि उक्त मामले में आगे की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\