देश की खबरें | दिल्ली: तीन पुलिस जिलों में अगस्त के दौरान सशस्त्र कानून के तहत 30 मामले दर्ज, 22 गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के तीन पुलिस जिलों में गत महीने सशस्त्र कानून के तहत 30 प्राथमिकी दर्ज की गई और इन मामलों में 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया। यह जानकारी आधिकारिक आंकड़ों में दी गई है।
नयी दिल्ली, पांच सितंबर दिल्ली के तीन पुलिस जिलों में गत महीने सशस्त्र कानून के तहत 30 प्राथमिकी दर्ज की गई और इन मामलों में 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया। यह जानकारी आधिकारिक आंकड़ों में दी गई है।
पुलिस द्वारा जारी आकंड़ों के मुताबिक बाहरी जिले में सात मामले सशस्त्र कानून के तहत दर्ज किए गए और आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया। जिला पुलिस ने इस अवधि में सात देसी तमंचे, छह इम्प्रोवाइस्ड पिस्तौल और 33 कारतूस बरामद किए।
इसी प्रकार उत्तरी जिले में पुलिस ने सशस्त्र कानून के तहत आठ मामले दर्ज किए और 14 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इस दौरान सात देसी तमंचे, 10 कारतूस और छह चाकू जब्त की।
आंकड़ों के मुताबिक पुलिस ने दक्षिण पश्चिम जिले में पुलिस ने सशस्त्र कानून के तहत 15 प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने पांच देसी तमंचे , एक पिस्तौल, 10 कारतूस और सात चाकू बरामद किए।
पुलिस ने अगस्त महीने के दौरान इन तीन जिलो में एनडीपीएस अधिनियम के तहत नौ प्राथमिकी दर्ज की है। इन नौ प्राथमिकी में से पांच प्राथमिकी बाहरी जिले में दर्ज की गई है और छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से पुलिस ने 15.34 किलोग्राम गांजा, 527 ग्राम चरस और 13 ग्राम स्मैक जब्त की। वहीं दक्षिण पश्चिम दिल्ली में एनडीपीएस अधिनियम के तहत दो प्राथमिकी दर्ज की गई और 31.55 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया।
आंकड़ों के मुताबिक बाकी बचे दो मामले उत्तरी जिले में दर्ज किए गए। इन मामलों में तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई और उनके पास से पांच किलोग्राम गांजा और 142.30 ग्राम स्मैक जब्त की गयी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)