देश की खबरें | तृणमूल कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने निर्वाचन आयोग से मुलाकात की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तृणमूल कांग्रेस के सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को निर्वाचन आयोग से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। तृणमूल कांग्रेस ने ज्ञापन में आरोप लगाया कि उसके पार्टी सदस्यों पर त्रिपुरा विधानसभा की चार सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव से पहले भाजपा के ‘गुंडों’ द्वारा हमला किया जा रहा है।

नयी दिल्ली, 16 जून तृणमूल कांग्रेस के सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को निर्वाचन आयोग से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। तृणमूल कांग्रेस ने ज्ञापन में आरोप लगाया कि उसके पार्टी सदस्यों पर त्रिपुरा विधानसभा की चार सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव से पहले भाजपा के ‘गुंडों’ द्वारा हमला किया जा रहा है।

पार्टी ने यह भी आरोप लगाया है कि राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा उसके कार्यकर्ताओं पर ऐसे और हमलों की साजिश रच रही है।

तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया कि 15 जून को पार्टी द्वारा बुलाई गई सभा पर सूरमा सीट से भाजपा प्रत्याशी स्वपना दास (पॉल) और अन्य भाजपा नेताओं की ओर से गुंडों ने हमला किया।

प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि कटल बाड़ी क्षेत्र के देबी चारा ग्राम पंचायत में सभा के दौरान बड़ी संख्या में असामाजिक तत्व भाजपा के झंडे, लाठियों और धारदार हथियारों के साथ जमा हुए।

तृणमूल ने आरोप लगाया, ‘‘उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ तृणमूल की बैठक में शामिल होने की जगह गालीगलौज किया। उन्होंने चेतावनी दी कि इस क्षेत्र में रहने वाले किसी भी व्यक्ति को त्रिपुरा उपचुनाव के दौरान तृणमूल की बैठक में शामिल नहीं होना चाहिए और समर्थन नहीं करना चाहिए।’’

राज्य में चार विधानसभा सीट अगरतला, टाउन बारदोवाली, सूरमा और जुबराजनगर में होने वाले उपचुनाव के लिए 23 जून को मतदान होना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\