देश की खबरें | कश्मीरी पंडितों के शिष्टमंडल ने जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल से की मुलाकात

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विस्थापित कश्मीरी पंडितों के एक शिष्टमंडल ने उप राज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की और कश्मीर में रहने के लिए एक स्थान की मांग की।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जम्मू, 11 सितंबर विस्थापित कश्मीरी पंडितों के एक शिष्टमंडल ने उप राज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की और कश्मीर में रहने के लिए एक स्थान की मांग की।

इसके अलावा शिष्टमंडल ने कश्मीरी पंडित समुदाय के कल्याण के वास्ते बोर्ड गठित करने और घाटी के मंदिरों की सुरक्षा के लिए न्यास बनाने की मांग की।

यह भी पढ़े | Sudarshan TV: दिल्ली हाईकोर्ट ने सुदर्शन टीवी के ‘बिंदास बोल’ कार्यक्रम के प्रसारण को रोकने से किया मना.

कश्मीरी पंडितों का प्रतिनिधित्व करने वाले संगठन सर्वदलीय प्रवासी समन्वय समिति (एपीएमसीसी) ने यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि संगठन के अध्यक्ष विनोद पंडित ने शिष्टमंडल का नेतृत्व किया।

पंडित ने उप राज्यपाल को शारदापीठ और हरमुख-गंगबल के चित्र प्रदान किए और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में स्थित शारदा मंदिर को दोबारा खोलने और कश्मीरी पंडितों के कल्याण के लिए बोर्ड गठित करने की मांग को उठाया।

यह भी पढ़े | DGCA: कंगना रानौत की विमान यात्रा के दौरान सुरक्षा का उल्लंघन, डीजीसीए ने IndiGo Airlines से मांगी रिपोर्ट.

उन्होंने घाटी में पंडितों के रहने के लिए एक स्थान देने और कश्मीर के मंदिरों की देखरेख और सुरक्षा के वास्ते न्यास के गठन के मुद्दे को भी उठाया।

सिन्हा ने शिष्टमंडल की सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।

इस बीच अपनी पार्टी के महासचिव और पूर्व मुख्य सचिव विजय बकाया ने शुक्रवार को सिन्हा से मुलाकात की और जनहित से जुड़े कई मुद्दों पर बातचीत की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\