Mumbai: तकनीकी समस्या से मुंबई उपनगर में लोकल ट्रेन सेवाओं में देरी

मुंबई और उसके उपनगरों की जीवन-रेखा मानी जाने वाली लोकल ट्रेन सेवाओं में बृहस्पतिवार को सुबह तकनीकी खराबी के कारण देरी हुई. मध्य रेलवे (सीआर) ने यह जानकारी दी. सीआर ने कहा कि हालांकि, बाद में समस्या को ठीक कर दिया गया.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: IANS)

ठाणे, 27 अक्टूबर : मुंबई और उसके उपनगरों की जीवन-रेखा मानी जाने वाली लोकल ट्रेन सेवाओं में बृहस्पतिवार को सुबह तकनीकी खराबी के कारण देरी हुई. मध्य रेलवे (सीआर) ने यह जानकारी दी. सीआर ने कहा कि हालांकि, बाद में समस्या को ठीक कर दिया गया. मध्य रेलवे ने ट्वीट कर बताया कि ठाणे जिले में अंबरनाथ और बदलापुर के बीच डाउन लाइन पर एस-3 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी)-करजत लोकल ट्रेन सेवा में तकनीकी समस्या थी.

उसने कहा कि तकनीकी समस्या से अंबरनाथ-करजत खंड पर लोकल ट्रेन सेवाओं में देरी हुई. एक अन्य ट्वीट में सीआर ने कहा, “कर्मचारियों ने एस-3 लोकल ट्रेन सेवा में आई तकनीकी समस्या को ठीक किया और सुबह 7.50 बजे अंबरनाथ-करजत खंड पर ट्रेन परिचालन बहाल हो गया.” यह भी पढ़ें : ‘नोट पर हो गणेश-लक्ष्मी की फोटो’, CM केजरीवाल की इस मांग का कांग्रेस ने भी किया समर्थन

मध्य रेलवे पर रोजाना औसतन 40 लाख यात्री यात्रा करते हैं. यह मेन लाइन (सीएसएमटी से कसारा/खोपोली), हार्बर लाइन (सीएसएमटी से गोरेगांव/पनवेल), ट्रांस-हार्बर लाइन (वाशी-ठाणे/पनवेल) और बामडोंगरी-बेलापुर/सीवुड लाइन पर प्रतिदिन 1,800 से अधिक उपनगरीय ट्रेन का संचालन करता है.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड के सामने रखा 197 रनों का टारगेट, शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Live Score Update: मुंबई में इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\