एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली हवाई अड्डे पर 100 से अधिक उड़ानों के संचालन में देरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली हवाई अड्डे पर खराब मौसम के कारण रविवार को 100 से अधिक उड़ानों के संचालन में विलंब हुआ है।

देश की खबरें | दिल्ली हवाई अड्डे पर 100 से अधिक उड़ानों के संचालन में देरी

नयी दिल्ली, पांच जनवरी दिल्ली हवाई अड्डे पर खराब मौसम के कारण रविवार को 100 से अधिक उड़ानों के संचालन में विलंब हुआ है।

एक अधिकारी ने बताया कि अब तक किसी भी उड़ान को न तो रद्द किया गया है और न ही मार्ग बदला गया है।

घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होने की वजह से पिछले तीन दिन से उड़ानों का संचालन प्रभावित हो रहा है। दिल्ली हवाई अड्डे पर अब भी दृश्यता कम है।

दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (डीआईएएल) ने सुबह 8:45 बजे ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “यात्रियों से अनुरोध है कि वे उड़ान की अद्यतन जानकारी के लिए संबंधित विमानन कंपनी से संपर्क करें।”

अधिकारी ने कहा कि हवाई अड्डे पर 100 से अधिक उड़ानों के संचालन में विलंब हुआ है।

डीआईएएल राष्ट्रीय राजधानी के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआईए) का संचालन करता है। विमानन कंपनी ‘इंडिगो’ ने देर रात 12:59 बजे ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “प्रतिकूल मौसम की स्थिति के कारण दिल्ली, अमृतसर, चंडीगढ़, कोलकाता और लखनऊ से आने-जाने वाली उड़ानें प्रभावित हुई हैं।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 05, 2025 12:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).