देश की खबरें | लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बाधित करने वाली ताकतों को हराया : गहलोत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में राज्यसभा की तीन सीटों में से दो सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशियों की जीत पर प्रतिक्रिया जताते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को कि हमने एकजुट होकर धन की ताकत के आधार पर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बाधित करने वाली ताकतों को हराया है।

जियो

जयपुर, 19 जून राजस्थान में राज्यसभा की तीन सीटों में से दो सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशियों की जीत पर प्रतिक्रिया जताते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को कि हमने एकजुट होकर धन की ताकत के आधार पर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बाधित करने वाली ताकतों को हराया है।

राज्यसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद उन्होंने कहा,'‘हमें खुशी है कि हमने एकजुट होकर धन की ताकत के आधार पर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बाधित करने वाली ताकतों की हार सुनिश्चित की।'

यह भी पढ़े | India-China Border Tensions: पीएम मोदी के साथ सर्वदलीय नेताओं की बैठक में चीन के साथ तनाव पर हुई चर्चा.

गहलोत ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल और नीरज डांगी को राजस्थान से राज्यसभा चुनाव जीतने के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह जीत कांग्रेस पार्टी की नेता सोनिया गांधी के नेतृत्व में विचारधारा, नीतियों और कार्यक्रमों की जीत है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि राजस्थान में प्रजातंत्र जीता और षडयंत्र हारा है।

यह भी पढ़े | भारत- चीन सीमा तनाव: पीएम मोदी के साथ सर्वदलीय नेताओं की बैठक, सोनिया गांधी ने कहा- यह बैठक बहुत पहले हो जानी चाहिए थी: 19 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सुरजेवाला ने कहा,' यह एक सबक है भारतीय जनता पार्टी के लिये, यह एक सबक है अमित शाह,जेपी नड्डा,राजस्थान की भाजपा के उन सब नेताओं के लिये जो जनता के द्वारा नकार दिये जाने के बावजूद भी अल्पमत को बहुमत में बदलने का षडयंत्र कर रहे थे। उनके दांत प्रजातांत्रिक तरीके से वोट की चोट से राजस्थान के विधायकों ने खट्टे किये और प्रजातंत्र जीता केवल कांग्रेस नहीं जीती। प्रजातंत्र जीता और षडयंत्र तंत्र हारा।'

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और विजेता उम्मीदवार वेणुगोपाल ने कहा कि राजस्थान कांग्रेस ने एकजुट होकर राज्यसभा की दो सीटों पर पार्टी के प्रत्याशी को जीत दिलाकर राहुल गांधी को जन्म दिन का तोहफा दिया है। उन्होंने कहा कि वे राज्यसभा में राजस्थान की आवाज बनकर काम करेंगे। किसानों के मुद्दे, मनरेगा के 100 दिन को बढाने, केन्द्र सरकार के पास राज्य की बकाया जीएसटी के मुद्दे को राज्यसभा में उठायेंगे ।

कांग्रेस के दूसरे विजयी प्रत्याशी नीरज डांगी ने कहा कि राजस्थान के विकास के लिये जिस प्रकार से सहयोग हो पायेगा वह सहयोग हम करेंगे।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि राजस्थान से राज्यसभा में जीत दर्ज करने वाले वेणुगोपाल और डांगी दिल्ली में कांग्रेस की तरफ से राजस्थान के मुद्दों को वहां पर उठायेंगे।

कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि एकता के सामने भाजपा साजिश फेल हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\