देश की खबरें | राज्यों को जीएसटी राजस्व क्षतिपूर्ति से वंचित रखना संघीय व्यवस्था को कमजोर बनाने जैसा : ममता
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे एक पत्र में कहा कि राज्यों को जीएसटी राजस्व की क्षतिपूर्ति से वंचित करना ‘‘संघीय व्यवस्था को कमजोर करने का प्रयास है।’’
कोलकाता, दो सितंबर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे एक पत्र में कहा कि राज्यों को जीएसटी राजस्व की क्षतिपूर्ति से वंचित करना ‘‘संघीय व्यवस्था को कमजोर करने का प्रयास है।’’
प्रधानमंत्री से इस मुद्दे पर राज्यों और केन्द्र के बीच के विश्वास को नहीं तोड़ने का अनुरोध करते हुए बनर्जी ने उनसे कहा, ‘‘राज्यों को जीएसटी राजस्व क्षतिपूर्ति से वंचित करके देश की संघीय राजनीतिक व्यवस्था को असहनीय आघात ना पहुंचाएं।’’
बनर्जी ने चार पन्नों के पत्र में लिखा है, ‘‘माल एवं सेवा कर की जटिलताओं से मैं बहुत दुखी हूं, जो राज्यों के प्रति भारत सरकार के विश्वास और नैतिक जिम्मेदारी के उल्लंघन जैसा है।’’
साथ ही मुख्यमंत्री ने लिखा है कि 'सहमति के फार्मूले' के तहत कर लगाने के अधिकार को छोड़ने के लिए जीएसटी संग्रहण में आने वाली कमी की अगले पांच साल तक पूरी भरपाई का वादा किया गया था।
यह भी पढ़े | दिल्ली में कोरोना के 2509 नए केस, 19 की मौत: 2 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)