एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उत्तर भारत के हिस्सों में तापमान में गिरावट, दो दिन में दिल्ली और उ.प्र. पहुंचेगा मानसून

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में तापमान में कुछ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और कुछ स्थानों पर बारिश भी हुई। मौसम विभाग ने इसके साथ ही कहा कि मानसून के दो दिनों के भीतर उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली पहुंचने की संभावना है।

देश की खबरें | उत्तर भारत के हिस्सों में तापमान में गिरावट, दो दिन में दिल्ली और उ.प्र. पहुंचेगा मानसून

नयी दिल्ली, 23 जून उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में तापमान में कुछ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और कुछ स्थानों पर बारिश भी हुई। मौसम विभाग ने इसके साथ ही कहा कि मानसून के दो दिनों के भीतर उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली पहुंचने की संभावना है।

मौसम विभाग ने दिल्ली में बुधवार और बृहस्पतिवार को कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना जतायी।

यह भी पढ़े | कोरोना के तेलंगाना में 879 नए मरीज पाए गए: 23 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा, ‘‘अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश के शेष हिस्सों, पूरे पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब के अधिकांश हिस्सों और राजस्थान के कुछ हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं।’’

सामान्य तौर पर मानसून 27 जून को दिल्ली पहुंचता है।

यह भी पढ़े | दिल्ली कोरोना संक्रमण से हुई बेहाल, 24 घंटे में मिले 3947 नए केस, 68 मरीजों की हुई मौत.

मौसम विशेषज्ञों ने कहा कि समय से पहले मानसून के दिल्ली पहुंचने के लिए चक्रवाती प्रणाली को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है जो 19 और 20 जून को दक्षिण पश्चिम उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ा और मानसून के आगे बढ़ने में मदद की।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में आंशिक रूप से बादल छाए रहे और अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम 37 डिग्री दर्ज किया गया। दिल्ली में आर्द्रता का स्तर 63 से 86 प्रतिशत के बीच रहा।

अगले तीन दिन में दिल्ली में बारिश होने की संभावना है और अधिकतम तापमान 36 डिग्री के आसपास बना रहेगा।

हरियाणा और पंजाब में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहा। दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हरियाणा में अंबाला में अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो साल के इस समय के लिए सामान्य से एक डिग्री कम है। हिसार में तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि करनाल में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से तीन डिग्री कम है।

नारनौल में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। पंजाब के अमृतसर में अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से एक डिग्री कम है। लुधियाना और पटियाला में भी अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे क्रमश: 36.6 और 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। राज्य में छिटपुट जगहों पर भारी बारिश हुई।

मौसम विभाग के अनुसार, 24, 25 और 26 जून को राज्य के अधिकांश स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

राजस्थान के हिस्सों में गर्मी जारी रही और गंगानगर सबसे गर्म स्थान रहा जहां तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जैसलमेर, बीकानेर, चूरू और जयपुर में अधिकतम तापमान क्रमश: 43, 42.8, 42.1 और 40.2 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि अजमेर और कोटा में दिन का तापमान क्रमश: 39.5 और 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इस बीच, सोमवार से राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हुई।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान अजमेर, उदयपुर, कोटा, जयपुर और भरतपुर संभाग में मध्यम से भारी वर्षा का पूर्वानुमान जताया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 23, 2020 10:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).