मुंबई, पांच जून मुंबई में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामलों में कमी आने के बीच वायरस की दैनिक औसत वृद्धि में गिरावट दर्ज की गयी है। बृहन्मुंबई नगर निगम ने यह दावा किया है ।
बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के एक अधिकारी के अनुसार दो जून तक के आंकड़ों के मुताबिक कोविड—19 के मामलों में औसत वृद्धि में आठ फीसदी से ज्यादा थी जो अब 3.64 फीसदी पर आ गयी है।
महाराष्ट्र के सबसे अधिक संक्रमण प्रभावित मुंबई में दो जून तक कोविड—19 के कुल 41 हजार 986 मामले थे जबकि 1368 लोगों की मौत हो चुकी थी ।
बीएमसी के अनुसार दो जून तक दो लाख आठ हजार नमूनों की जांच की जा चुकी थी जिसमें से 20.18 फीसदी लोग कोरोना वायरस से संक्रमित थे ।
यह भी पढ़े | दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के 20 कर्मचारी पाए गए COVID-19 पॉजिटिव.
अधिकारी ने बताया, 'कोविड—19 के मामले को दो गुना होने में अब 19 दिन तक का वक्त लग रहा है।
बीएमसी के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले एक महीने में एक दिन में सर्वाधिक मामले 22 मई को सामने आए थे जब 1739 लोग संक्रमित पाये गये थे जबकि 13 मई को सबसे कम 404 मामले थे।
निगम के एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि संक्रमित मामलों की दैनिक संख्या में गिरावट दर्ज की गयी है और 22 मई के बाद से यह अधिकतर समय 1500 के नीचे रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY