जरुरी जानकारी | विदेशी बाजारों में गिरावट से घरेलू खाद्य तेलों की कीमतों में आई नरमी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में दर्ज की गई गिरावट की वजह से दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में शनिवार को घरेलू खाद्य तेलों की कीमतों में कमजोरी देखी गई जबकि तिलहन के भाव में नरमी दर्ज की गई।
नयी दिल्ली, 30 अप्रैल विदेशी बाजारों में दर्ज की गई गिरावट की वजह से दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में शनिवार को घरेलू खाद्य तेलों की कीमतों में कमजोरी देखी गई जबकि तिलहन के भाव में नरमी दर्ज की गई।
तेल-तिलहन कारोबार से जुड़े सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार को शिकॉगो एक्सचेंज में दर्ज की गई करीब पांच फीसदी की गिरावट से घरेलू स्तर पर भी खाद्य तेलों के भावों में स्थिरता या गिरावट का रुख देखा गया।
उन्होंने बताया कि विदेशी तेलों के मुकाबले देसी तेलों के सस्ता होने के कारण सरसों, बिनौला और मूंगफली तेल की घरेलू बाजार में मांग बनी हुई है। हालांकि शनिवार को सरसों दाना की आवक साढ़े छह लाख बोरी से घटकर शनिवार को सवा पांच लाख बोरी ही रही।
सूत्रों के अनुसार सरकार के सोयाबीन डीओसी के आयात को खोलने की खबरों के बीच सोयाबीन दाना की कीमतों में गिरावट आई है। यह 300 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट लेकर 7,100-7,200 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर आ गया है।
कारोबारी सूत्रों ने सरकार से रिफाइंड उत्पादन में सरसों तेल के बढ़ते इस्तेमाल को देखते हुए इसका पर्याप्त स्टॉक बनाकर रखने का अनुरोध करते हुए कहा कि देश को तेल-तिलहन उत्पादन में आत्मनिर्भरता हासिल करने के लिए तेल-तिलहनों का उत्पादन बढ़ाना होगा।
शुक्रवार को तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:
सरसों तिलहन - 7,815-7,865 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली - 7,160 - 7,295 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 16,550 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली सॉल्वेंट रिफाइंड तेल 2,735 - 2,925 रुपये प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 15,800 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 2,480-2,560 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 2,520-2,630 रुपये प्रति टिन।
तिल तेल मिल डिलिवरी - 17,000-18,500 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 17,770 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 17,200 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 16,200 रुपये प्रति क्विंटल।
सीपीओ एक्स-कांडला- 15,800 रुपये प्रति क्विंटल।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 16,400 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 17,400 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन एक्स- कांडला- 16,100 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।
सोयाबीन दाना - 7,100-7,200 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन लूज 6,800- 6,900 रुपये प्रति क्विंटल।
मक्का खल (सरिस्का) 4,000 रुपये प्रति क्विंटल।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2022 07:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

