विदेश की खबरें | ब्रिटेन आने वाले यात्रियों के लिए पृथकवास की अवधि में कटौती की घोषणा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन द्वारा पृथकवास नियमों में बदलाव की घोषणा मंगलवार को की गई और यह 15 दिसंबर से प्रभावी होगी। इस बदलाव का इंतजार लंबे समय से यात्रा उद्योग कर रहा था, जो कोविड-19 महामारी से सबसे अधिक प्रभावित हुआ है।
ब्रिटेन द्वारा पृथकवास नियमों में बदलाव की घोषणा मंगलवार को की गई और यह 15 दिसंबर से प्रभावी होगी। इस बदलाव का इंतजार लंबे समय से यात्रा उद्योग कर रहा था, जो कोविड-19 महामारी से सबसे अधिक प्रभावित हुआ है।
नए नियम के तहत ब्रिटेन आने वाले यात्री अब 14 दिनों के पृथकवास की अवधि को यहां आने के पांचवें दिन या उसके बाद निजी प्रयोगशाला से कोविड-19 जांच कराकर कम कर सकते हैं। इस जांच की संभावित कीमत करीब 100 पाउंड (करीब 10 हजार रुपये) होगी। जांच नतीजे आने में सामान्य तौर पर 48 घंटे लगते हैं, लेकिन कई बार उसी दिन नतीजे आ जाते हैं।
यह भी पढ़े | अमेरिकी विश्वविद्यालय ने जैन अध्ययन के लिए पीठ की स्थापना की.
हालांकि, नया नियम इंग्लैंड के अन्य हिस्सों, उत्तरी आयरलैंड, स्कॉटलैंड एवं वेल्स से आने वालों पर लागू नहीं होगा और उन्हें पहले की तरह 14 दिनों के पृथकवास में रहना ही होगा।
परिवहन मंत्री ग्रांट शैप्स ने कहा, ‘‘हमारी नयी जांच रणनीति हमें और स्वतंत्र तरीके से यात्रा करने की अनुमति देगी, अपने प्रियजनों से मिलने और अंतरराष्ट्रीय कारोबार के लिए आना-जाना संभव होगा।’’
यह भी पढ़े | ईरान में फिर तबाही मचा रहा है कोरोना वायरस, 24 घंटों में 12,460 नए मामले.
उन्होंने कहा, ‘‘लोगों को पांच दिन बाद जांच का विकल्प देकर हम यात्रा उद्योग की भी मदद कर रहे हैं, जो महामारी की वजह से दोबारा खड़े होने की कोशिश कर रहा है।’’
एपी धीरज दिलीप
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)